बरेली: ठंड के बाद अब गर्मी से होंगे बेहाल
बरेली,अमृत विचार। कड़ाके की ठंड झेलने के बाद लोगों को गर्मी की तपिश भी परेशान करेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार जिले में होली से पहले ही 30-35 डिग्री सेल्सियस तक तापमान जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय न होने से बारिश की आशंका भी नहीं है, जिससे …
बरेली,अमृत विचार। कड़ाके की ठंड झेलने के बाद लोगों को गर्मी की तपिश भी परेशान करेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार जिले में होली से पहले ही 30-35 डिग्री सेल्सियस तक तापमान जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय न होने से बारिश की आशंका भी नहीं है, जिससे गर्मी में और बढ़ोतरी हो सकती है।
वहीं, मंगलवार को गर्म हवाएं चलने की संभावना है।
इस बार शहर वासियों को कड़ाके की ठंड ने बेहाल किया। ठंड फरवरी के पहले सप्ताह तक बरकरार रही। जनवरी में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बार-बार बारिश व सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। वैसे ही गर्मी में भी लोग बेहाल होंगे।
पंत नगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डा. आर के सिंह ने बताया कि मार्च के तीसरे सप्ताह तक सूरज की तपिश पूरी तरह तेज हो जाएगी। रात के समय भी तापमान में बढ़ोतरी होने से शाम के बाद से ही गर्मी का अहसास होना शुरु हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मार्च में होली पर अधिकतम तापमान 30-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान माइनस दो डिग्री की गिरावट के साथ 24.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री की गिरवट के साथ ही 10.5 डिग्री दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें-
