डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा: रामलला का मुद्दा नहीं था भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा: रामलला का मुद्दा नहीं था भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का मुद्दा कभी भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक एजेंडे में नहीं था। यह देश के करोड़ों-करोड़ हिन्दुओं की आस्था से जुड़ा है और अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जोर-शोर से चल रहा है। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के …

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का मुद्दा कभी भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक एजेंडे में नहीं था। यह देश के करोड़ों-करोड़ हिन्दुओं की आस्था से जुड़ा है और अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जोर-शोर से चल रहा है।

अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता के चुनाव कार्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा उन्होने रविवार को कहा कि अयोध्या विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में स्थापित हो, इसके लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा विकास के कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण कारिडोर में व्यापारियों का उत्पीडऩ नहीं होने दिया जायेगा।

व्यापारियों को विस्थापित करने के मसले पर विचार के लिए एक समन्वय समिति बनायी जायेगी जिसमें उनकी सलाह ली जायेगी। व्यापारी को जबरर्दस्ती कहीं से भी नहीं हटाया जायेगा। प्रदेश सरकार ने शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के क्षेत्र में अच्छा काम किया है। सरकारी नौकरी में साढ़े चार लाख एवं संविदा पर साढ़़े तीन लाख लोगों को रोजगार दिया है। भाजपा ने समग्र विकास के आधार पर विकास किया हैं।आज नोएडा में एशिया का सबसे बड़ा डाटा सेन्टर स्थापित है तथा वहीं पर जेवर एयरपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बन रहा है।

डा शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद यह ऐसा पहला चुनाव है जब जनता ने जाति धर्म से ऊपर उठकर भाजपा की सरकार पुन: बनाने का संकल्प ले लिया है। भाजपा पहले से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनायेगी। दस मार्च का भाजपा की सबसे बड़ी होली होगी और सपा, बसपा और कांग्रेस का पूर्णतया सफाया हो जायेगा।

यह भी पढ़े-मथुरा में जन्मस्थान के निकट हुई गोकशी, फैला आक्रोश