नैनीताल: वेतन की मांग को लेकर मुखर हुए पालिका कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, नैनीताल। पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने से पालिका कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कार्य बहिष्कार पर चल रहे कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर अब मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उन्हें तीन माह का एकमुश्त वेतन नहीं दिया गया तो वे …

अमृत विचार, नैनीताल। पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने से पालिका कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कार्य बहिष्कार पर चल रहे कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर अब मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उन्हें तीन माह का एकमुश्त वेतन नहीं दिया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

वेतन नहीं मिलने से नाराज देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े तमाम कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चल रहे हैं। शुक्रवार को कर्मचारियों ने पालिका कर्मचारी पालिका परिसर में एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने ईओ अशोक वर्मा और पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पालिका कर्मियों ने ऐलान किया कि यदि जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो पालिका के अन्य कर्मचारी संगठन को भी साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद ने बताया कि तीसरा माह भी पूरा होने को है। लेकिन अभी तक वेतन नहीं दिया गया, कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहा है। कहा कि एक दिन पूर्व अशोक वर्मा से वार्ता कर तीन माह का एकमुश्त वेतन देने को लेकर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था। मगर पालिका प्रशासन द्वारा कर्मियों की मांग पर कोई विचार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पालिका की अनदेखी के चलते कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इस दौरान अध्यक्ष कमल कुमार उप सचिव रवि कुमार समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

उधर, पालिका के सफाई कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार पर जाने से शहर के निचले क्षेत्रों से तो आउटसोर्स कर्मियों द्वारा कूड़ा उठाया गया। मगर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिससे राहगीरों को आवाजाही में भारी फजीहत उठानी पड़ रही है। ईओ अशोक वर्मा ने बताया कि बजट की कमी के कारण फिलहाल पालिका एक ही माह का वेतन देने को समर्थ है। जल्द बजट की मांग को लेकर वह पालिका अध्यक्ष के साथ शासन जाकर वार्ता करेंगे। बताया कि फिलहाल आउटसोर्स कर्मियों द्वारा सफाई व्यवस्था संभाली जा रही है।

संबंधित समाचार