पंजाब चुनाव: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, महिलाओं को आर्थिक मदद, एक लाख सरकारी नौकरी देने का किया वादा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। कांग्रेस ने 20 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें महिलाओं को प्रतिमाह 1,100 रुपये, प्रति वर्ष आठ मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर और एक लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया है। कांग्रेस ने शराब और बालू खनन की बिक्री के लिए निगम बनाकर …

चंडीगढ़। कांग्रेस ने 20 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें महिलाओं को प्रतिमाह 1,100 रुपये, प्रति वर्ष आठ मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर और एक लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया है। कांग्रेस ने शराब और बालू खनन की बिक्री के लिए निगम बनाकर माफिया राज को खत्म करने का भी वादा किया है।

मीडिया को यहां संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पार्टी की सरकार किसानों से तिलहन, दलहन और मक्का खरीदेगी। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस का घोषणापत्र आया है। सिद्धू ने कहा कि पार्टी का 13 सूत्री एजेंडा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दृष्टिकोण को दर्शाता है।

सिद्धू ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में लौटी तो पहला फैसला एक लाख सरकारी नौकरी देने का होगा। सिद्धू ने कहा कि गृहणियों को प्रति वर्ष आठ रसोई गैस सिलेंडर के अलावा वित्तीय सहायता के रूप में 1,100 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों से तिलहन, दलहन और मक्का की सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीद की जाएगी।

ये भी पढ़े-

CAA Protest: सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार ने कहा- प्रदर्शनकारियों से वसूली गई राशि करेंगे वापस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज