अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ हुई ऑनलाइन ठगी, फ्रॉड ने पैन कार्ड का इस्तेमाल कर उठाया कर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। अपने लुक्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री सनी लियोनी एक बार फिर चर्चा में है। दरसअल सनी लियोनी ऑनलाइन फ्रॉड की शिकार हो गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है। एक्ट्रेस का दावा है कि उनके पैन कार्ड का इस्तेमाल करके लोन उठाया गया है। अभिनेत्री सनी लियोनी …

मुंबई। अपने लुक्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री सनी लियोनी एक बार फिर चर्चा में है। दरसअल सनी लियोनी ऑनलाइन फ्रॉड की शिकार हो गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है। एक्ट्रेस का दावा है कि उनके पैन कार्ड का इस्तेमाल करके लोन उठाया गया है। अभिनेत्री सनी लियोनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आरोप लगाया था कि उनके पैन कार्ड का इस्तेमाल कर धनी ऐप से लोन लिया गया है। इस लोन की रकम 2000 रुपए है।

सनी लियोनी का आरोप था कि इस वजह से उनका सिबिल स्कोर कम हो गया है। इसके साथ ही सनी लियोनी ने धनी ऐप को मैनेज करने वाले इंडिया बुल्स होम लोन और इंडिया बुल्स सिक्योरिटीज को टैग भी किया। इसके साथ ही सनी लियोनी ने इंडियाबुल्स पर आरोप भी लगाया कि इस मामले में शिकायत करने के बावजूद उनकी मदद नहीं की जा रही है। हालांकि, कुछ देर बाद ही सनी लियोनी ने ये पोस्ट डिलीट भी कर दिया। इसके बाद सनी लियोनी का नया ट्वीट आया। इस बार उन्होंने इंडियाबुल्स को धन्यवाद कहा है।

बता दें कि हाल ही में सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सनसनी मचा दी थी, जिसमें वह सिर से पैर तक खून से लथपथ दिखाई दीं। सनी का ये रूप देखने के बाद फैंस को उनकी सेहत की चिंता सताने लगी। फैंस जानना चाह रहे थे कि आखिर माजरा क्या है। हसीन और क्यूट सनी के इस डरावने वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल पूछने शुरू कर दिए।

यह भी पढ़ें:-कांग्रेस विधायकों की मंत्री को बर्खास्त करने की मांग, कर्नाटक विधानसभा में बितायी रात

संबंधित समाचार