हल्द्वानी: एक मार्च को शिवरात्रि, 17 को होगा होलिका दहन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भगवान शिव का दिन महाशिवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को ये पर्व मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि 1 मार्च को होगी। इस दिन पूजा-आराधना से माता पार्वती और भोले बाबा अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। इसी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। भगवान शिव का दिन महाशिवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को ये पर्व मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि 1 मार्च को होगी। इस दिन पूजा-आराधना से माता पार्वती और भोले बाबा अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। इसी के साथ 17 को होलिका दहन होगा।

पंडित महेश चंद्र शास्त्री ने बताया कि यह दिन भगवान शिव को अति प्रिय दिन है, क्योकि इसी दिन भगवान शिव की शादी माता पार्वती से हुई थी। इसलिए इस दिन को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस शुभ दिन पर जो व्यक्ति व्रत रखता है और भगवान शिव की अराधना करता है उसे नरक की यातना कभी नहीं सहनी पड़ती।

महाशिवरात्रि का महत्व
महाशिवरात्रि पर मुख्य रूप से भगवान शिव को बेला या बिल्वा को प्रसाद के तौर पर अर्पित किया जाता है। भक्त पूरे दिन उपवास और शाम को र्कीतन व पाठ करते हैं। भगवान शिव को समर्पित पवित्र पंचकशी मंत्र ‘ओम नमः शिव’ का जाप करते हैं।

महाशिवरात्रि पर पूजा के शुभ मुहूर्त
1 मार्च को शिवरात्रि सुबह 3:16 बजे से शुरू होकर बुधवार 2 मार्च को सुबह 10 बजे तक रहेगी। रात की पूजा शाम को 6:22 बजे से शुरू होकर रात 12:33 मिनट तक होगी।

शिवरात्रि में रात के चार पहर की पूजा
1- पहले पहर : 1 मार्च शाम 6:21 बजे से रात 9:27 बजे तक
2- दूसरे पहर : 1 मार्च रात 9:27 बजे से 12:33 बजे तक
3- तीसरे पहर : 1 मार्च रात 12:33 बजे से सुबह 3:39 बजे तक
4- चौथे पहर : 2 मार्च सुबह 3:39 बजे से 6:45 बजे तक
व्रत पारण का शुभ समय : 2 मार्च को सुबह 6:46 बजे तक रहेगा

संबंधित समाचार