पूर्व भारतीय मिडफील्डर सुरजीत सेनगुप्ता का निधन, लंबे समय से थे बीमार
कोलकाता। भारत के पूर्व मिडफील्डर और ईस्ट बंगाल के दिग्गज खिलाड़ी सुरजीत सेनगुप्ता का कोविड-19 से लंबे समय तक जूझने के बाद गुरुवार के शहर के अस्पताल में निधन हो गया। सेनगुप्ता 71 बरस के थे। वह 1970 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। Lost veteran star footballer Surajit …
कोलकाता। भारत के पूर्व मिडफील्डर और ईस्ट बंगाल के दिग्गज खिलाड़ी सुरजीत सेनगुप्ता का कोविड-19 से लंबे समय तक जूझने के बाद गुरुवार के शहर के अस्पताल में निधन हो गया। सेनगुप्ता 71 बरस के थे। वह 1970 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।
Lost veteran star footballer Surajit Sengupta today. Heartthrob of football fans and an outstanding national sportsman as well as a perfect gentleman, he will ever be in our hearts.
Deepest condolences.— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) February 17, 2022
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ”आज स्टार फुटबॉलर सुरजीत सेनगुप्ता को गंवा दिया। फुटबॉल प्रशंसकों के दिलों की धड़कन और बेहतरीन राष्ट्रीय खिलाड़ी के अलावा सुरजीत परफेक्ट जेंटलमैन थे। वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। संवेदनाएं।” कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद सेनगुप्ता को 23 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पिछले हफ्ते से वेंटीलेटर पर थे। उन्होंने आज दोपहर अंतिम सांस ली।
#SurojitSengupta: One of the finest Indian footballers of his time!
You will always live in our hearts. Rest in peace, সুরজিৎ দা ?? pic.twitter.com/Dyl3wfcR9r
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) February 17, 2022
सेनगुप्ता ईस्ट बंगाल की उस टीम का हिस्सा थे जिसने 1970 से 1976 के बीच लगातार छह बार कलकत्ता फुटबॉल लीग का खिताब जीतने के अलावा छह बार आईएफए शील्ड और तीन बार डूरंड कप का खिताब जीता। उनका जन्म 30 अगस्त 1951 को हुआ था और उन्होंने अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत किदरपोर क्लब के साथ की।
