आज का राशिफल। 17 फरवरी, 2022

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मेष आज आप बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने करियर को लेकर थोड़ी असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो सकती है। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे। शाम को डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं। वृष आज अपने मत को किसी पर भी न थोपें। …

मेष

आज आप बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने करियर को लेकर थोड़ी असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो सकती है। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे। शाम को डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं।

वृष

आज अपने मत को किसी पर भी न थोपें। वरना आपके भावों को समझने के बजाय उल्टा अर्थ समझ सकते हैं। व्यापार में आपका प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहेगा। महिलाओं को अपनी सहकर्मी महिलाओं से परेशानी हो सकती है।

मिथुन

आज आपकी कार्यक्षमता पर सकारात्मक असर पड़ेगा। विरोधी आपसे आकर्षित रहेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गौरवान्वित रहेंगे। जॉब में आपको उच्च पद मिल सकता है। नव दंपतियों को संतान को लेकर गुड न्यूज मिलने की संभावना बन रही है।

कर्क

आज आलस्य से आपको बचना चाहिए। परिवार में कलह हो सकती है। महिलाएं थोड़ी भावुक रहेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी चाहिए। कानूनी मामले उलझ सकते हैं। किडनी स्टोन के रोगियों को समस्या हो सकती है।

सिंह

आज कार्यक्षेत्र में शानदार सफलता मिल सकती है। आईटी और सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों को जॉब के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आपका मन शांत रहेगा। मनोरंजन पर धन खर्च करेंगे। छोटी बातों का बतंगड़ बनाने से बचें।

कन्या

आज प्रेम संबंधों में अचानक समस्या आ सकती है। वैवाहिक जीवन में भी असंतोष हो सकता है। अपने दायित्वों के प्रति जवाबदेह बने रहें। विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं। व्यर्थ के खर्चों पर रोक लगायें। मंहगी वस्तुओं की खरीदी करेंगे।

तुला

आज कमीशन से जुड़े व्यवसाय में बड़ा लाभ होगा। पति-पत्नी का आपसी सहयोग मजबूत हो सकता है। प्रेमी जन के साथ डेट पर जा सकते हैं। व्यवसाय में आपको पुराने अनुभवों का लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में ओवरटाइम करना पड़ेगा।

वृश्चिक

आज ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रहेंगे। फाइनेंस की स्थिति मजबूत होंगी। आय-व्यय में संतुलल बना रहेगा। मन की किसी दुविधा का निराकरण होगा। परोपकार के कार्यों में रुचि लेंगे। सरकारी जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ेगी।

धनु

आज पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। छात्रों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। धार्मिक संस्थाओं से जुड़ सकते हैं। नव उद्यमियों को शासन से सहयोग प्राप्त हो सकता है। घरवालों से मन की बातें शेयर करेंगे।

मकर

आज मसालेदार भोजन के कारण समस्या हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। नजदीकी लोगों से गलतफहमी उभरेगी। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आने की आशंका है। दांतों में दर्द की संभावना बन रही है। अधूरे कार्यों के कारण तनाव हो सकता है।

तुला

आज कार्यक्षेत्र की बाधाओं का निवारण होगा। जूनियर्स आपसे काफी कुछ सीखना चाहेंगे। अति आत्मविश्वास से बचने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे।

मीन

आज किसी प्रोजेक्ट में विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की भावनाओं का ध्यान रखें। अपने इम्यून सिस्टम का ध्यान रखें। अपनी छुपी हुई प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।