आज का राशिफल। 16 फरवरी, 2022
मेष आज किसी नजदीकी व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है। लापरवाही के कारण काम अधूरे छूटने की आशंका है। नौकरी पेशा लोगों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सरकारी अधिकारियों के ऊपर काम का दबाव रहेगा। वृष आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। विवादित मामले उभरने की संभावना बन रही है। प्रेम संबधों में …
मेष
आज किसी नजदीकी व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है। लापरवाही के कारण काम अधूरे छूटने की आशंका है। नौकरी पेशा लोगों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सरकारी अधिकारियों के ऊपर काम का दबाव रहेगा।
वृष
आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। विवादित मामले उभरने की संभावना बन रही है। प्रेम संबधों में मर्यादा का ध्यान रखें। आपके दैनिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में रुचि लेंगे। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।
मिथुन
आज घर में पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। दूसरों की मदद करने से आत्मसंतोष की अनुभूति होगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग ले सकते हैं। तकनीक संबंधी कार्यों में रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है।
कर्क
आज जॉब में नया बदलाव कर सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को विवाह की चिंता रहेगी। परिवार में सुखद परिस्थितियां रहेंगी। महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर से पहले कर लें। आपके मनोबल में वृद्धि होगी।
सिंह
आज आलस्य के कारण काम बिगड़ने की आशंका है। कारोबार के लिए आप लोन ले सकते हैं। लेकिन कानूनी दस्तावेजों को सावधानी पूर्वक पढ़ें। आपकी मनोवृत्ति थोड़ी नकारात्मक हो सकती है। शाम को आपका मूड रिलेक्स रहेगा।
कन्या
आज जिस वस्तु की आप कई दिनों से इच्छा रख रहे थे वो आपको प्राप्त हो सकती है। यात्राओं से धन लाभ होगा। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। फाइनेंस संबंधी कार्यों में परेशानी होगी। पुराने समझौते रद्द हो सकते हैं। दूसरों पर दोषारोपण करने से बचें।
तुला
आज व्यापार में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। बड़ी कंपनी से जॉब के प्रपोज़ल मिलने की संभावना बन रही है। परिवार के छोटे बच्चों के साथ समय बिताएंगे। जॉब में आपके अधिकार बढ़ सकते हैं। पारिवारिक संपदा में वृद्धि होगी।
वृश्चिक
आज बिगड़े रिश्तों में सुधार होगा। अनुंसधान संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबारी सौदों में एडवांस अवश्य ले लें। प्रभावशाली लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। योग और व्यायाम को अपनी जीवनशैली में शामिल करें।
धनु
आज दूसरों के बहकावे में आकर अपना नुकसान करा सकते हैं। कुछ बेहतर सीखने के लिए प्रयासरत रहेंगे। बच्चे नए कोर्स में प्रवेश को लेकर थोड़े कनफ्यूज हो सकते हैं। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। पेशेवर डॉक्टर्स को प्रोफेशन में नए अनुभव होंगे।
मकर
आज कारोबार में अतिरिक्त आय में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। अपनी निजी बातों को बाहर के लोगों से शेयर न करें। शाम को दर्द-बुखार की समस्या हो सकती है। अपनी गुप्त बातें किसी से साझा न करें।
कुंभ
आज जॉब में स्थायित्व होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत अवश्य ज्यादा करनी पड़ेगी। सहकर्मी आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे। लवमेट्स के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बच्चों को पिता से कोई उपहार मिल सकता है।
मीन
आज वाणी में मधुरता हमेशा रखें। दिन की शुरुआत काफी शुभ रहेगी। अपने मनोभावों को बांकी लोगों से शेयर न करें। जॉब में अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
