मुरादाबाद: स्वयंसेवकों ने बूथों पर संभाली व्यवस्था
मुरादाबाद: अमृत विचार। जिले के बूथों पर मतदान करने का सिलसिला सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक चला। इस महापर्व में अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक भी अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे। अब तक जिला प्रशासन ही चुनाव में अपनी ड्यूटी निभाते था, लेकिन इस बार शहर के गोकुल दास, प्रताप …
मुरादाबाद: अमृत विचार। जिले के बूथों पर मतदान करने का सिलसिला सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक चला। इस महापर्व में अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक भी अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे। अब तक जिला प्रशासन ही चुनाव में अपनी ड्यूटी निभाते था, लेकिन इस बार शहर के गोकुल दास, प्रताप सिंह, प्रभा देवी, कौशल्या, ग्रीन मेडोज, आरआरके, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, तहसील स्कूल व अन्य बूथों पर स्वयंसेवक ने भी प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे।
मतदान केंद्रों पर प्रवेश देने से पहले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। उसके बाद लोगों की पर्ची देखकर बूथ की जानकारी दी। अपने-अपने क्षेत्र में डोर-टू-डोर जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। जो मतदाता शारीरिक कारणों से मतदेय स्थल तक नहीं पहुंच सकते, उन्हें मतदान स्थल तक पहुंचाने में जुटे रहे।
हर केंद्र पर चार से पांच स्वयंसेवक थे। केंद्रों पर बिना मास्क आए लोगों को मास्क दिया। सैनिटाइज भी किया। मौके पर ब्रजेश, आदित्य, रोहित, अनुज, सुर्यांश, डॉ. शेफाली अग्रवाल, डॉ. सोमपाल सिंह, डॉ. रेनू शर्मा, जैनब, अदीना, अनम, ईशा, इकरा, रितिका, वंशिका दानिया, यशिका, मुस्कान, आफरीन, अदीबा, अलीशा आदि रहे।
