पीलीभीत: वीडियो से पुलिस पर हमला करने वालों की कराई जा रही पहचान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पीलीभीत,अमृत विचार। दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस टीम की पिटाई करने वालों पर शिकंजा कसने में पुलिस जुट गई है। घटना के दौरान बनाए गए वीडियो की मदद से उपद्रवियों की पहचान कराई जा रही है। अधिकारियों के निर्देश पर गजरौला पुलिस ने गांव जाकर इसे लेकर पड़ताल …

पीलीभीत,अमृत विचार। दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस टीम की पिटाई करने वालों पर शिकंजा कसने में पुलिस जुट गई है। घटना के दौरान बनाए गए वीडियो की मदद से उपद्रवियों की पहचान कराई जा रही है। अधिकारियों के निर्देश पर गजरौला पुलिस ने गांव जाकर इसे लेकर पड़ताल तेज की तो ग्रामीण घबरा गए हैं।

अब खुद के और परिवार के युवाओं के फंसने का डर भी सताने लगा है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही घटना में शामिल लोगों पर सख्ती करने की बात कही है। ऐसे में गांव में हड़कंप मचा रहा।
घटना गजरौला थाना क्षेत्र के बानगंज गांव में हुई थी।

छह फरवरी की नाली के विवाद में गांव के ही सालिकराम और प्रधान पति इकबाल पक्ष के बीच झगड़ा हो गया था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची थी। आरोप था कि सालिकराम पक्ष से जमा भीड़ ने पुलिस टीम को बंधक बनाकर मारपीट की थी। दरोगा-सिपाही को चोटें भी आईं थी। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने पर दरोगा-सिपाहियों को बचाया जा सका था।

इस मामले में बलवा, जानलेवा हमला, सरकारी कर्मचारी पर हमला समेत संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर सात फरवरी को दस हमलावरों को जेल भेज दिया गया था। घटना के दौरान कुछ वीडियो भी बना लिए गए थे। अब अज्ञात में शामिल किए गए हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस ने कार्रवाई को गति दी है।

वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कराई जा रही है। इसके लिए टीम गांव जाकर जानकारी जुटा रही है। जिसके बाद धरपकड़ कराकर जेल भेजा जाएगा। ऐसे में अब हमला करने वालों खुद के बचाव को दौड़-भाग करने में जुट गए हैं।

ये भी पढ़ें-

बरेली: सोशल मीडिया पर रहेगा पुलिस का पहरा

संबंधित समाचार