IPL Auction 2022 : शिवम दुबे की डबल चांदी, पहले बने पिता फिर CSK ने 4 करोड़ में खरीदा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे के लिए आज का दिन बेहद खास बन गया है। आज यानी 13 फरवरी को वो पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। वहीं दूसरी तरफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नीलामी के दूसरे दिन उन पर बड़ी बोली लगी। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) …

नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे के लिए आज का दिन बेहद खास बन गया है। आज यानी 13 फरवरी को वो पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। वहीं दूसरी तरफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नीलामी के दूसरे दिन उन पर बड़ी बोली लगी। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने शिवम दुबे को 4 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख था।

उन्होंने अपनी पत्नी अंजुम खान और बच्चे की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, ‘एक खुशियों का गुच्छा हमारे घर आया है। बेटे के रूप में हमें आशीर्वाद मिला।

16 जुलाई 2021 में हुई थी शिवम दुबे की शादी
बता दें कि इंडियन क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर शिवम दुबे ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्ल फ्रेंड अंजुम खान से 16 जुलाई 2021 को शादी की थी। इस बात की जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही दी थी। तस्वीरों में अंजुम और शिवम के प्यार की झलकियां देखी जा सकती है।

टीम इंडिया के लिए खेले एक वनडे और 13 टी-20 मुकाबले
शिवम दुबे भारतीय टीम के लिए भी अपना वनडे और टी-20 डेब्यू कर चुके हैं। शिवम दुबे ने टीम इंडिया के लिए एक वनडे और 13 टी-20 मुकाबले खेले हैं। पिछले सीजन में राजस्थान के लिए खेलने वाले शिवम दुबे ने अभी तक इस लीग में 24 मुकाबले खेले हैं। चेन्नई शिवम के लिए तीसरी टीम होगी। शिवम इसके पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं।

संबंधित समाचार