आजम, अतीक और मुख्तार चलाते थे सपा सरकार : स्वतंत्र देव सिंह

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश को दंगाइयों और बाहुबलियों से मुक्त कराना होगा। योगी सरकार ने इनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है। जो लोग प्रदेश में दंगे करवाते थे उन्हें जेल भेजा गया है। बाहुबलियों कि अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। इन्हें फिर …

लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश को दंगाइयों और बाहुबलियों से मुक्त कराना होगा। योगी सरकार ने इनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है। जो लोग प्रदेश में दंगे करवाते थे उन्हें जेल भेजा गया है। बाहुबलियों कि अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। इन्हें फिर से सत्ता में आने से रोकना होगा।

उन्होंने कहा कि एक समय था जब अखिलेश की सरकार आजम खान, अतीक और मुख्तार अंसारी चलाया करते थे। थाने इनके हुक्म पर चलते थे। किसी थानेदार की हिम्मत नहीं थी इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सके, योगी सरकार ने इनके खिलाफ कार्रवाई की। जब अखिलेश यादव की सरकार थी तो प्रदेश में गुंडों का कल्याण होता था। भाजपा सरकार में गरीबों और शरीफ लोगों का कल्याण हो रहा है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: नकली मार्कशीट व सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

संबंधित समाचार