नेहरू के चलते जम्मू में शहीद हुए देश के 75 हजार जवान : बृजभूषण

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। बसंतपुर कालिका गांव में भाजपा द्वारा आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के चलते हमारे देश के 75 हजार जवान जम्मू में शहीद हुए। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। बहराइच के मटेरा विधानसभा सभा के बसंतपुर कालिका गांव में बुधवार को भाजपा की ओर …

बहराइच। बसंतपुर कालिका गांव में भाजपा द्वारा आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के चलते हमारे देश के 75 हजार जवान जम्मू में शहीद हुए। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला।

बहराइच के मटेरा विधानसभा सभा के बसंतपुर कालिका गांव में बुधवार को भाजपा की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गोंडा के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह रहे। अध्यक्षता भाजपा प्रत्याशी अरुण वीर सिंह ने की। उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु देश को ऐसी समस्या खड़ी कर गए, जिसका देश को काफी नुकसान हुआ। सांसद ने कहा कि नेहरू के चलते ही अब तक हमारे देश के 75 हजार जवान जम्मू कश्मीर में शहीद हुए है। इन्हे देश की समस्या नहीं बल्कि आतंकियों ने मारा है।

उन्होंने कहा कि आज बड़े परिवार में जन्म लेने वाला व्यक्ति अपने को राजा समझने लगता है। जबकि महान समाजवादी लोहिया के अनुसार राजा किसी महिला के पेट से जन्म नहीं लेता है। बल्कि जनता  उसे चुनकर राजा बनाती है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से चुनाव जिताने की बात कही। साथ ही भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार, जिला कार्य समिति सदस्य बेचेलाल जायसवाल, सेक्टर अध्यक्ष अभिलाष सिंह, मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह, ब्लॉक प्रमुख जेपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल, पिंटू गुप्ता, सौरभ जायसवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, संजय सिंह समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े –लखनऊ: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ करने का वादा

संबंधित समाचार