Mouni Roy Honeymoon Photos : कश्मीर की हसीं वादियों में मौनी ने पति संग बिताए खूबसूरत लम्हें
मुबंई। मौनी रॉय और के सूरज नाम्बियार की शादी के बाद अब दोनों अपना हनीमून बनाने कश्मीर पहुंच गये हैं। वहां से मौनी ने बहुत ही खूबसूरत फोटो और वीडियोज शेयर किए है। फोटोज में मौनी ने येलो जैकेट पहनी हुई है, मांग में सिंदूर लगाये हुए हैं और सफेद बर्फ के बीच में ली …
मुबंई। मौनी रॉय और के सूरज नाम्बियार की शादी के बाद अब दोनों अपना हनीमून बनाने कश्मीर पहुंच गये हैं। वहां से मौनी ने बहुत ही खूबसूरत फोटो और वीडियोज शेयर किए है। फोटोज में मौनी ने येलो जैकेट पहनी हुई है, मांग में सिंदूर लगाये हुए हैं और सफेद बर्फ के बीच में ली गई उनकी फोटों काफी सुंदर लग रही है। फोटोज को देख कर के साफ पता चलता है कि मौनी को कश्मीर को नजारा काफी पंसद आया है।

उन्होंने एक कैप्शन में लिखा भी है कि कितनी भी तस्वीरें शेयर कर लें इस जगह की सुंदरता के साथ फिर भी न्याय नहीं हो पाएगा। मौनी ने तो वहां का नजारा दिखाते हुए वीडियो भी शेयर किया है, जिसके साथ ‘ये हसीं वादियां’ गाना बज रहा है।

कश्मीर के सफेद वादियों में खो गई मौनी-सूरज
मौनी रॉय हनीमून की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मौनी सूरज के साथ कश्मीर गई हैं। उन्होंने गुलमर्ग के स्नोफॉल की फोटो और वीडियो शेयर कर के अपने फैन्स को दिखाया है। मौनी रॉय काफी प्रिटी दिख रही हैं। उनकी मांग में सिंदूर न्यू ब्राइड वाला लुक दे रहा है। मौनी रॉय को बीचेज काफी पसंद हैं मगर हनीमून के लिए वह कश्मीर गई हैं। जहां की वादियों ने तो उन्हें वहां का दिवाना बना दिया है।

मौनी ने किया ओम का जाप

मौनी ने कैप्शन में लिखा है की पहाड़ की चोटी पर ओम का जाप कर रही हूं। मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की शादी 27 जनवरी को हुई थी। उनकी शादी दीपिका-रणवीर की तरह दो रस्मों से हुई है। पहले मलयाली फिर बंगाली स्टाइल में दोनों ने शादी की थी। दोनों ने अपने प्यार को लंबे वक्त तक छिपाकर रखा था।

यह भी पढ़े-पश्चिम यूपी में बंटे हैं किसानों की एकजुट करने वाली खाप के वोट
