अयोध्या: जिला स्तर पर अब बनेगा विभागों का संयुक्त WhatsApp Group
अयोध्या। जिले में विकास योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए अब जिला स्तर पर सभी विभागों का एक संयुक्त व्हाटसअप ग्रुप बनाया जाएगा। इसके लिए सी.डी.ओ के निर्देश पर अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर दिया गया है। सी.डी.ओ अनीता यादव की ओर से सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। यह व्हाटसअप ग्रुप चुनाव …
अयोध्या। जिले में विकास योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए अब जिला स्तर पर सभी विभागों का एक संयुक्त व्हाटसअप ग्रुप बनाया जाएगा। इसके लिए सी.डी.ओ के निर्देश पर अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
सी.डी.ओ अनीता यादव की ओर से सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। यह व्हाटसअप ग्रुप चुनाव के बाद मूर्तरूप धारण कर लेगा। सी.डी.ओ ने सभी विभागों से संबंधित योजनाओं, सूचनाओं को पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया। परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देश दिया है कि समस्त विभागों में कार्यरत आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों का नाम, पदनाम, मोबाइल नम्बर की सूचनाएं एकत्र कर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं।
जिसमें अपने-अपने विभागों की योजनाओं से संबंधित जो भी ऐप या जो भी योजनाएं संचालित हैं, उसके गाइडलाइन को ग्रुप में शेयर करें। सभी लोग अपना संपूर्ण डिटेल पीडीएफ फाइल बनाकर डालेंगे। साथ ही लेटेस्ट रिपोर्ट का भी हाइपर लिंक शेयर करेंगे। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि इसके अतिरिक्त अनावश्यक चीजों को किसी भी दशा में शेयर नही करेंगे। इसके साथ ही ब्लाकवार अधिकारी और कर्मचारियों का ग्रुप बनाने के निर्देश दिए हैं। इस ग्रुप के जरिए संचालित विकास योजनाओं पर बेहतर निगरानी हो सकेगी।
यह भी पढ़े- देवी-देवताओं को प्रिय है यह रहस्यमयी फूल, ऊंची हिमालयी पहाड़ियों में मिलता है, औषधीय गुणों से है भरपूर
