बहराइच: चुनावी ड्यूटी में तैनात 960 पुलिसकर्मी नोएडा के लिए हुए रवाना

बहराइच। विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए बहराइच जिले से रविवार को 960 पुलिस के जवान नोएडा के लिए रवाना हुए है। सभी प्रथम चरण का चुनाव संपन्न कराने के बाद वापस जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। पुलिस जवानों को कोरोना से बचाव के लिए किट व अन्य सामग्रियां भी दी गई हैं। विधानसभा …
बहराइच। विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए बहराइच जिले से रविवार को 960 पुलिस के जवान नोएडा के लिए रवाना हुए है। सभी प्रथम चरण का चुनाव संपन्न कराने के बाद वापस जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। पुलिस जवानों को कोरोना से बचाव के लिए किट व अन्य सामग्रियां भी दी गई हैं।
विधानसभा चुनाव 2022 के प्रथम चरण का मतदान नोएडा में होगा। इसके लिए जिले से पुलिस बल की मांग की गई थी। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी और जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार ने पुलिस कर्मियों को रवाना करने से पूर्व चुनाव ड्यूटी के बारे में जानकारी दी।
इसके बाद रोडवेज बस से पुलिस जवान नोएडा के लिए रवाना हुए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 780 सिपाही और 180 दरोगा ड्यूटी के लिए नोएडा गए हैं। एएसपी नगर कुंवर ज्ञाननजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को कोरोना किट और अन्य सामग्री दी गई है। इस दौरान एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-सपा ने अमेठी के जगदीशपुर सीट से बदला प्रत्याशी, विमलेश सरोज को बनाया गया नया उम्मीदवार…