Vastu Tips: अगर घर में चाहते हैं सुख-शांति तो रसोई में कभी न रखें ये 5 चीजें
रसोई गर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। ऐसे में कहा जाता है कि ”जैसे खाएं अन्न, वासै होए मन” मतलब व्यक्ति जैसा खाना खाएगा, उसकी सोचने-समझने की शक्ति भी वैसी ही हो जाएगी। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में कोई ऐसा सामान नहीं रखना चाहिए जिससे घर में परेशानी बढ़ जाए। रसोई …
रसोई गर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। ऐसे में कहा जाता है कि ”जैसे खाएं अन्न, वासै होए मन” मतलब व्यक्ति जैसा खाना खाएगा, उसकी सोचने-समझने की शक्ति भी वैसी ही हो जाएगी। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में कोई ऐसा सामान नहीं रखना चाहिए जिससे घर में परेशानी बढ़ जाए। रसोई घर को साफ और स्वच्छ रखना चाहिए, लेकिन कभी-कभी हम कुछ बातों को नजरअंदाज कर देते हैं जिसके कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है… धा
र्मिक मान्यता के अनुसार रसोई में मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा का वास रहता है। यह भी कहा जाता है कि रसोईघर को हमेशा साफ सुथरा ही रखना चाहिए। लेकिन कुछ बातों को नजरअंदाज करने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। जिसका प्रभाव पूरे परिवार और उनकी सदस्यों पर पड़ता है। वास्तु शास्त्री दीप्ति जैन के अनुसार रसोई घर में चार वस्तुएं ऐसी होती हैं जो कि बिल्कुल भी नहीं रखनी चाहिए। इन्हें रखने से परेशानियों में वृद्धि होने लगती है। आइए जानते हैं कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर हम मां अन्नपूर्णा को प्रसन्न रख सकते हैं।

किचन के लिए वास्तु टिप्स…
1. दर्पण या शीशा
बदलते वक्त के साथ घर का इंटीरियर भी बदलता जा रहा है। घर को सुन्दर बनाने के लिए कभी-कभी कुछ लोग रसोई में दर्पण भी लगा देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार रसोई में मिरर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। रसोई में चूल्हा अग्नि देव का सूचक होता है और यदि दर्पण में अग्नि का प्रीतिबिम्ब दिखाई देता है तो यह घर के नाश का कारण बन सकता है। इससे घर में आंतरिक कलह बनी रह सकती हैं और घर की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है।

2. गुंथा हुआ आटा
कई बार महिलाएं किचन में रोटी बनाने के बाद गुंथा हुआ बचा हुआ आटा फ्रिज में छोड़ देती है और सुबह फिर से उसी का इस्तेमाल रोटी बनाने के लिए करती हैं। वास्तु के अनुसार यह सही नहीं होता है। रसोई घर में गुंथा हुआ आटा रखने से शनि और राहु का नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। इसी कारण से जीवन में अनेक प्रकार की समस्याएं होने लगती हैं।
3. दवाइयां और मेडिसिन
रसोई घर में काम करते समय चोट लगना या फिर हाथ जल जाना बहुत ही आम बात होती है। इसी के साथ साथ दवाई या फिर बैंडेज जैसी चीजें रसोई घर में कई बार गलती से भी रुक जाती हैं या फिर कई बार हम इसीलिए रख देते हैं कि जरूरत पड़ने पर काम आ जाएगी। लेकिन यह बहुत ही गलत है। कभी भी रसोई घर में किसी प्रकार की दवाइयां नहीं होनी चाहिए। इससे नकारात्मक असर सेहत पर पड़ता है। इसी के साथ अनावश्यक खर्चों में भी वृद्धि होने लगती है।
4. टूटे हुए बर्तन ना रखें
रसोई में हम कई प्रकार के बर्तन का इस्तेमाल करते हैं, और उनका इस्तेमाल करते-करते कई बर्तन चटक जाते हैं या उनमें थोड़ी बहुत टूट-फूट हो जाती है, लेकिन थोड़ी सी टूट-फूट के बाद भी हम उन बर्तनों का रसोई में इस्तेमाल करते हैं। वास्तु के अनुसार ये ठीक नहीं है। इससे घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है और परिवार में मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वास्तु कहता है कि टूटे और चटके बर्तनों को रसोई में बिल्कुल नहीं रखना चाहिए।
5. स्टोर रूम न बनाएं
कुछ लोगों की आदत होती है कि वो जो सामान इस्तेमाल नहीं करते हैं उसे किचन में रख देते हैं। वास्तु शास्त्र में इसे सही नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि किचन में कबाड़ सामान बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। इससे मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। अमृत विचार न्यूज इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
