बरेली: 20 दुकानें व एक मोबाइल टावर सहित कई भवन सील

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। वित्तीय साल जैसे-जैसे खत्म हो रहा है, वैसे-वैसे नगर निगम के टैक्स विभाग का बड़े बकाएदारों पर शिकंजा कसती जा रहा है। शुक्रवार को भी नगर निगम की टीम ने जनकपुरी व उसके आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाकर टैक्स न जमा करने पर एक निजी कंपनी के टॉवर, 20 दुकानों सहित कई …

बरेली,अमृत विचार। वित्तीय साल जैसे-जैसे खत्म हो रहा है, वैसे-वैसे नगर निगम के टैक्स विभाग का बड़े बकाएदारों पर शिकंजा कसती जा रहा है। शुक्रवार को भी नगर निगम की टीम ने जनकपुरी व उसके आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाकर टैक्स न जमा करने पर एक निजी कंपनी के टॉवर, 20 दुकानों सहित कई भवन सील कर दिए।

कईयों ने विरोध करने और सिफारिश लगाने की कोशिश की लेकिन टीम ने एक नहीं सुनी।
नगर निगम का अभी कई करोड़ रुपये टैक्स वसूल होना बकाया है। कई बार नोटिस दिया। बावजूद वसूली नहीं हो पाई। शुक्रवार को कर निर्धारण अधिकारी ललतेश कुमार के नेतृत्व में टैक्स विभाग की टीम जनकपुरी पहुंची।

यहां अशोक सूरी के भवन का 2.25 लाख रुपये टैक्स जमा नहीं था। इसमें 14 दुकानें बनी थीं। हालांकि भवन स्वामी ने नगर निगम को 75 हजार रुपये का टैक्स जमा कर दिया। नगर निगम की टीम ने इन सभी दुकानों को सील कर दिया।

इसके बाद टीम ने दूध वाले टीबरी में किशनलाल के भवन को 3.81 लाख रुपये का टैक्स न जमा करने पर सील कर दिया। इनकी छह दुकानें बनी थीं। प्रियदर्शिनी नगर में भवन स्वामी अजीत कुमार शर्मा ने नगर निगम को 18.12 लाख रुपये कर जमा नहीं किया था।

इतनी बड़ी रकम जमा न करने पर नगर निगम ने उनके भवन को भी सील कर दिया। शास्त्रीनगर में एक निजी कंपनी का मोबाइल टॉवर लगा था। इस पर नगर निगम का पांच लाख रुपये का टैक्स बकाया था। नगर निगम की टीम ने इसे भी सील कर दिया।

कर निर्धारण अधिकारी ललतेश कुमार ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई से बचने के लिए बकायेदार अपना लंबित टैक्स जल्द जमा कर दें।

संबंधित समाचार