बहराइच: आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, तिलहन की फसल को हुआ नुकसान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले में बीते गुरुवार से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी पूरे दिन जारी रही। इससे ठंडक भी बढ़ गई। लोगों को ठंड के मौसम में ही वर्षा ऋतु की याद दिला दी। लगातार हो रही बारिश के चलते तिलहन की फसल को काफी नुकसान हुआ है। वहीं आकाशीय बिजली गिरने से युवक की …

बहराइच। जिले में बीते गुरुवार से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी पूरे दिन जारी रही। इससे ठंडक भी बढ़ गई। लोगों को ठंड के मौसम में ही वर्षा ऋतु की याद दिला दी। लगातार हो रही बारिश के चलते तिलहन की फसल को काफी नुकसान हुआ है। वहीं आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई है।

बहराइच जिले में गुरुवार सुबह 11बजे से जंगल क्षेत्र में बारिश शुरू हुई थी। इसके बाद ओलावृष्टि भी शुरू हो गई। ओलावृष्टि होने से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। वहीं रात आठ बजे से तेज बारिश शुरु हो गई। बारिश पूरी रात होती रही। गुरुवार को बारिश के बीच शाम को आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आकर मोतीपुर थाना क्षेत्र के राजापुर कतरनिया गांव निवासी राम बाबू (22) पुत्र घनश्याम घर के सामने खड़े थे।

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं शुक्रवार की सुबह भी बारिश के बीच ही हुई। बारिश के चलते लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दैनिक मजदूरी पेशा वर्ग के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। मूसलाधार बारिश के चलते जहां ठंड बढ़ गई।

वहीं शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव हो गया। तेज बारिश में तिलहन की फसल को नुकसान पहुंचने की संभावना है। कुछ यही हाल सब्जी के खेती की है। लोगों के मुताबिक जिस तरह बारिश हुई है। इससे बारिश ने वर्षा ऋतु की याद दिला दी। लेकिन ठंड के चलते लोग अपने को गर्म कपड़े में ढकते दिखे।

अगेती सरसो को भी हुआ नुकसान

तेज बारिश के चलते अगेती सरसो की फसल को भी नुकसान हुआ है। जिनके खेत में फली लगी सरसो तैयार है, वह भीगकर सड़ जायेगी। उर्रा बाजार निवासी दिनेश मौर्य की दो बीघा की सरसो खेत में कटी लगी थी। बारिश के चलते नुकसान हो गया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोरों ने पार किया लगभग दो लाख का माल

संबंधित समाचार