बाराबंकी: राजा के अंतिम संस्कार से पहले रितेश का हुआ राजतिलक
बाराबंकी। बाराबंकी जिले की हंड़हा स्टेट के नए राजा रितेश कुमार सिंह रिंकू बन गए हैं। राजा राजीव कुमार सिंह के अंतिम संस्कार से पूर्व मंगलवार को उनका विधिवत राजतिलक किया गया। सतनामी बाबा बीपी दास ने रिंकू सिंह का राजतिलक कर उन्हें गद्दी सौंपी। राजा राजीव कुमार सिंह का सोमवार को निधन हो गया …
बाराबंकी। बाराबंकी जिले की हंड़हा स्टेट के नए राजा रितेश कुमार सिंह रिंकू बन गए हैं। राजा राजीव कुमार सिंह के अंतिम संस्कार से पूर्व मंगलवार को उनका विधिवत राजतिलक किया गया। सतनामी बाबा बीपी दास ने रिंकू सिंह का राजतिलक कर उन्हें गद्दी सौंपी। राजा राजीव कुमार सिंह का सोमवार को निधन हो गया था।
उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव के निकट ही होने जा रहा है। बड़ी संख्या में उनके समर्थक और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि वहां पहुंचे हैं। इसके पूर्व राजा को श्रद्धांजलि देने वालों का उनके आवास पर तांता लगा रहा। हजारों लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: केडी सिंह बाबू के जन्मदिन पर आज होगी कार्यक्रमों की शुरुआत
