राहुल गांधी बोले- जनता टैक्स के बोझ से है परेशान, मोदी सरकार को जनता का दर्द नहीं…
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जनता टैक्स के बोझ से परेशान है। मोदी सरकार को जनता का दर्द नहीं सिर्फ, अपना खजाना दिखता है। वर्ष 2022-23 के लिए पेश आम बजट में वेतनभोगी वर्ग, मध्य वर्ग, गरीबों, किसानों, युवाओं और छोटे कारोबारियों के लिए कुछ नहीं …
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जनता टैक्स के बोझ से परेशान है। मोदी सरकार को जनता का दर्द नहीं सिर्फ, अपना खजाना दिखता है।
वर्ष 2022-23 के लिए पेश आम बजट में वेतनभोगी वर्ग, मध्य वर्ग, गरीबों, किसानों, युवाओं और छोटे कारोबारियों के लिए कुछ नहीं है।
उन्होंने ट्वीट किया कि मोदी सरकार के बजट में कुछ नहीं है। मध्य वर्ग, वेतनभोगी वर्ग, गरीब और वंचित वर्ग, युवाओं, किसानों और एमएसएमई के लिए कुछ नहीं है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया।
देश की जनता टैक्स वसूली के बोझ से परेशान है जबकि मोदी सरकार के लिए ये टैक्स की कमाई एक बड़ी उपलब्धि है।
नज़रिए का अंतर है- उन्हें जनता का दर्द नहीं सिर्फ़ अपना ख़ज़ाना दिखता है।#EconomicSurvey2022
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 31, 2022
ये भी पढ़े-
Budget 2022: ममता बनर्जी बोलीं- आम लोगों के लिए बजट में कुछ नहीं…
