बागपत में बदमाशों ने गोली मारकर दादा-पोते को उतारा मौत के घाट
बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में सोमवार को एक बुजुर्ग और उसके पोते की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस उपाधीक्षक युवराज सिंह ने बताया कि क्षेत्र के बसी गांव निवासी किसान सतसिंह (80) अपने पौत्र मंदीप (20) के साथ आज सुबह ट्रैक्टर ट्राली लेकर खेत पर गन्ना लेने गए …
बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में सोमवार को एक बुजुर्ग और उसके पोते की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस उपाधीक्षक युवराज सिंह ने बताया कि क्षेत्र के बसी गांव निवासी किसान सतसिंह (80) अपने पौत्र मंदीप (20) के साथ आज सुबह ट्रैक्टर ट्राली लेकर खेत पर गन्ना लेने गए थे। वापस लौटते समय बसी महरमपुर मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दी। दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने दादा-पोते पर कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पता चला है कि इनकी कोई पुरानी रंजिश है। जिसके चलते बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस को घटनास्थल से 14 खोखे कारतूस बरामद हुए हैं।
सिंह ने बताया कि जांच में यह भी पता चला है कि मृतक सतसिंह के बेटे ऋषिपाल की 2 साल पहले जिला कारागार में एक बदमाश ने हत्या करवा दी थी। पुलिस को शक है कि इसी मामले में दादा-पोते की हत्या की गई है। पुलिस घटना के संबंध में कई एंगल से जांच पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ में अभाविप ने निकाला मार्च, कहा- शिक्षण संस्थानों में जबरन धर्म परिवर्तन स्वीकार नहीं…
