Australian Open 2022 : राफेल नडाल के रिकॉर्ड 21वें ग्रैंड स्लैम जीतने पर खेल जगत ने दी बधाई, जानें किसने क्या कहा
मेलबर्न। राफेल नडाल को रिकॉर्ड 21 वें ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के लिए खेल जगत से जुड़ी हस्तियों ने उन्हें बधाई दी। ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में स्पेन के नडाल ने वापसी करते हुए रूस के डेनिल मेदवेदेव को पांच सेटों के रोमांचक मुकाबले में 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 से हरा दिया। यह मुकाबला …
मेलबर्न। राफेल नडाल को रिकॉर्ड 21 वें ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के लिए खेल जगत से जुड़ी हस्तियों ने उन्हें बधाई दी। ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में स्पेन के नडाल ने वापसी करते हुए रूस के डेनिल मेदवेदेव को पांच सेटों के रोमांचक मुकाबले में 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 से हरा दिया। यह मुकाबला पांच घंटे और 24 मिनट तक चला। इस जीत के साथ ही राफेल नडाल सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए।
राफेल नडाल की इस शानदार उपलब्धि पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर जारी है। राफेल नडाल के प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच समेत खेल जगत से जुड़ी हस्तियों ने राफेल नडाल को बधाई दी है।
गजब
रोजर फेडरर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘क्या शानदार मैच था। मेरे मित्र और बेहतरीन प्रतिद्वंदी राफेल नडाल को 21 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पहले पुरुष टेनिस खिलाड़ी बनने पर हार्दिक बधाई। कुछ दिनों पहले ही हम मजाक कर रहे थे कि हम दोनों बैसाखी के सहारे चल रहे होंगे। गजब। कभी भी इस महान चैम्पियन को कम मत समझो।

अद्भुत उपलब्धि
नोवाक जोकोविच ने ट्वीट किया, ’21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के लिए राफेल नडाल को बधाई। अद्भुत उपलब्धि। आप हमेशा ही फाइटिंग स्पिरिट के साथ उतरते हैं, जो एक बार फिर साबित हुआ. मेदवेदेव ने अपना सब कुछ झोंका और उस जुनून एवं दृढ़ संकल्प के साथ खेला, जिसकी हम उनसे उम्मीद करते हैं।

शानदार
महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने राफेल नडाल को बधाई दी। सचिन ने लिखा, ‘यह शानदार है। कम से कम कहने के लिए आश्चर्यजनक। दो सेट से पिछड़ने के वापस आकर अपना 21वां ग्रैंड स्लैम जीतना अविश्वसनीय है’।

लीजेंड
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने ट्वीट किया, ‘राफा हमेशा हमें दिखाते हैं कि खेल क्या है। अपने प्रतिद्वंद्वी और खेल के प्रति सम्मान, अंत तक अविश्वसनीय लड़ाई और उपलब्धियों के बावजूद उनकी विनम्रता। लीजेंड।
Rafa always shows us what Sport is all about. Respect for his opponent and the game, incredible fight till the end, and humility irrespective of his achievements. Legend
— AB de Villiers (@ABdeVilliers17) January 30, 2022
वीरेंद्र सहवाग ने कहा- फायर है फायर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी पूनम राउत ने भी दी बधाई

लक्ष्मण ने की दो सेट पिछड़ने के बाद नडाल की वापसी की तारीफ
It isn't over until it's over.
From 2 sets down, to comeback and win in Grand style is a monumental effort. Congratulations #RafaelNadal on a record 21st Grand Slam and for winning the #AustralianOpen in great fashion. pic.twitter.com/vz7yuV70Hl— VVS Laxman (@VVSLaxman281) January 30, 2022
नडाल के ग्रैंड स्लैम खिताब
फ्रेंच ओपन- 2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020
यूएस ओपन- 2010, 2013, 2017, 2019
ये भी पढ़ें : Ind Vs Wi, T20 Series: फिटनेस टेस्ट में फेल हुए शिमरोन हेटमायर, भारत दौरे की टीम से बाहर
