लखनऊ: राजधानीवासी रहें तैयार, तीन फरवरी को होगी बौछार…
लखनऊ। पिछले कुछ दिनों से चटक घूप का आनंद ले रहे राजधानीवासियों के लिए फिर से कंपकपाने के दिन आ रहे हैं। जी हां, आगामी तीन फरवरी से राजधानी का मौसम फिर से पूरी तरह से बदलने वाला है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो आगामी तीन फरवरी को राजधानी …
लखनऊ। पिछले कुछ दिनों से चटक घूप का आनंद ले रहे राजधानीवासियों के लिए फिर से कंपकपाने के दिन आ रहे हैं। जी हां, आगामी तीन फरवरी से राजधानी का मौसम फिर से पूरी तरह से बदलने वाला है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो आगामी तीन फरवरी को राजधानी में बारिश होगी। वहीं इसके साथ ही कड़ाके की ठंड लौट सकती है। राजधानीवासी फिलहाल गर्मी बढ़ने से आनंद की अनुभूति कर रहे हैं।
लगातार होगी तापमान में गिरावट
मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार आगामी दो फरवरी तक सुबह के वक्त में कोहरे का प्रकोप रहेगा। इसके बाद दिन के समय खिली धूप देखने को मिलेगी। वहीं तापमान न्यूनतम 10 डिग्री से लेकर अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसके बाद तीन फरवरी से बारिश शुरू होने के बाद तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होगी। तीन फरवरी से पांच फरवरी के बीच महज 48 घंटे में तापमान पांच डिग्री तक लुढ़ककर 20 डिग्री से भी नीचे पहुंच सकता है।
राजधानीवासी सूर्य देव का ले रहे आनंद, ढाई डिग्री बढ़ा तापमान
राजधानी में रविवार सुबह कुछ घंटे के लिए घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद खिली धूप देखने को मिली। इसके कारण दिन भर गलन का एहसास नदारद रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी का अधिकतम पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान यथावत 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
अगले एक सप्ताह में राजधानी में पूर्वानुमानित मौसम : (मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार)
दिनांक न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
31 जनवरी 7.0 डिग्री सेल्सियस 25.0 डिग्री सेल्सियस
01 फरवरी 8.0 डिग्री सेल्सियस 24.0 डिग्री सेल्सियस
02 फरवरी 8.0 डिग्री सेल्सियस 22.0 डिग्री सेल्सियस
03 फरवरी 8.0 डिग्री सेल्सियस 20.0 डिग्री सेल्सियस
04 फरवरी 10.0 डिग्री सेल्सियस 20.0 डिग्री सेल्सियस
05 फरवरी 10.0 डिग्री सेल्सियस 20.0 डिग्री सेल्सियस
ये भी पढ़ें: बरेली: समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बोली- भाजपा नेता फैला रहे कोरोना
