यूपी चुनाव 2022: बसपा सरकार में मंत्री रहे डॉ. रंगनाथ मिश्र ने थामा भाजपा का दामन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे डॉ. रंगनाथ मिश्र ने आज शनिवार को भरतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान उनके साथ सपा के पूर्व विधायक मनीश रावत एवं सपा का हमीरपुर से …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे डॉ. रंगनाथ मिश्र ने आज शनिवार को भरतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान उनके साथ सपा के पूर्व विधायक मनीश रावत एवं सपा का हमीरपुर से प्रतिनिधित्व करने वाले मनोज रावत ने भी भाजपा की सदस्यता ली। इन सभी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्यता दिलाई है।

 

स्वतंत्रदेव सिंह ने डॉ. रंगनाथ मिश्र और पूर्व विधायक मनीष रावत के भाजपा में शामिल होने से पार्टी के जनाधार को मजबूती मिलने का दावा करते हुये उनका भाजपा परिवार में शामिल होने के लिये स्वागत किया। गौरतलब है कि मिश्रा, भाजपा की राम प्रकाश गुप्ता सरकार में राज्य मंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। वह भदोही की औराई सीट से विधायक रहे हैं। बसपा में वह पार्टी के ब्राह्मण चेहरा भी माने जाते थे।

वहीं, रावत पिछले चुनाव में सीतापुर की सिधौली सीट से सपा के विधायक चुने गये थे। सपा ने उनकी जगह हाल ही में बसपा छोड़कर आये हरगोविंद भार्गव को सिधौली सीट से टिकट दे दिया। टिकट कटने से दुखी होकर रावत फूट फूट कर रोने के कारण चर्चा में आये थे। उन्होंने कहा कि सपा की वादा खिलाफी और जनभावनाओं को नजरंदाज किये जाने के कारण उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें:-चोरी के मोबाइल हैंडसेट का इस्तेमाल रोकने के लिए कार्ययोजना बनाएंगे भारत और आसियान

संबंधित समाचार