यूपी चुनाव 2022: मयंक जोशी को भाजपा नहीं देगी टिकट, चुनावी राजनीति पर रीता बहुगुणा ने किया ये बड़ा ऐलान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा चुनाव का टिकट देने से इनकार कर दिया है। इसकी पुष्टि खुद सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो वह खुद भी चुनावी राजनीति से संन्यास …

लखनऊ। सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा चुनाव का टिकट देने से इनकार कर दिया है। इसकी पुष्टि खुद सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो वह खुद भी चुनावी राजनीति से संन्यास ले रही हैं।

रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि साल 2024 में सांसद का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब कोई चुनाव नहीं लड़ेंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब वो भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ेंगी। वहीं बेटे मंयक को लेकर उन्होंने कहा कि मयंक खुद समझदार हैं और अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

बेटे के पार्टी छोड़ने को लेकर रीता ने दिए ये संकेत?

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा ने कहा कि मयंक जोशी जो चाहे वह फैसला ले सकते हैं। रीता जोशी ने संकेत दिए हैं कि उनके बेटे मयंक जोशी के पाला बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि मयंक पिछले 12 सालों से राजनीति में सक्रियता के साथ काम कर रहे थे। मयंक अगर खुद इंतजार कर सकते हैं तो ठीक है नहीं वह जो भी फैसला लेना चाहें. उसके लिए स्वतंत्र हैं।

इसके साथ ही भाजपा सांसद रीता  बहुगुण जोशी ने बेटे की तारीफ करते हुए कहा कि मयंक ने लखनऊ के लोगों की खूब सेवा की है। पार्टी को उन्हें साल 2019 के उपचुनाव में ही टिकट देना चाहिए था। साल 2022 में टिकट का वायदा किया गया था। अब साल 2024 की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें:-UP Election 2022: बसपा ने जारी की छह प्रत्याशियों की सूची, धामपुर और कुंदरकी की टिकट में किया बदलाव

संबंधित समाचार