मुरादाबाद : कदमताल परेड के बाद पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान
मुरादाबाद, अमृत विचार। गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में परेड का भव्य आयोजन किया गया। परेड में जवानों की कदमताल ने सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर देश की आजादी के लिए कुर्बान होने वाले क्रांतिकारियों को नमन किया गया। बाद में सीओ ठाकुरद्वारा व कटघर समेत 62 पुलिस कर्मियों को …
मुरादाबाद, अमृत विचार। गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में परेड का भव्य आयोजन किया गया। परेड में जवानों की कदमताल ने सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर देश की आजादी के लिए कुर्बान होने वाले क्रांतिकारियों को नमन किया गया। बाद में सीओ ठाकुरद्वारा व कटघर समेत 62 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बजने वाले गीतों की धुनों पर पूरा माहौल देश भक्ति के रंग में सराबोर नजर आ रहा था। वहीं डा. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी में भी शान से तिरंगा लहराया। एडीजी ने ध्वजारोहण किया।

बुधवार को पूरे जिले में गणतंत्र दिवस हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। परेड स्थल को विभिन्न तरह की रंगोलियों से आकर्षक तरीके से सजाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने मान-प्रणाम ग्रहण कर परेड का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त ने ध्वजारोहण करने के बाद परेड का निरीक्षण किया।
इसके बाद जवानों ने कदमताल करते हुए मंच के सामने से परेड निकाली। इस दौरान मंच के सामने जवानों द्वारा की गई हर्ष फायरिंग का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। इसके बाद सभी को कर्तव्य परायणता, देश की अखंडता और सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर परेड कमांडर सागर जैन, शक्तिकांत अवस्थी, अपेक्षा निम्बाडिया के अलावा सीओ ठाकुरद्वारा अनूप सिंह व सीओ कटघर आशुतोष तिवारी समेत करीब 62 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीआईजी शलभ माथुर, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी रेलवे अपर्णा
गुप्ता, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
वहीं पुलिस की पाठशाला कही जाने वाली कांठ रोड स्थित डा. भीमराव पुलिस अकादमी में भी शान से तिरंगा लहराया। अपर पुलिस महानिदेशक जयनारायण सिंह ने ध्वजारोहण किया। बाद में उन्होंने सभी को अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस मौके पर बेहतरीन कार्य करने वाले पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा, प्रेम बाबू के अलावा जुगेंद्र सिंह व प्रमोद कुमार को पुलिस सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
