यूपी चुनाव 2022: आरपीएन सिंह ने चुनाव लड़ने को लेकर दिया बड़ा बयान, पत्नी सोनिया पर दी ये प्रतिक्रिया

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने अपनी पत्नी सोनिया सिंह और उनके चुनाव लड़ने की अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘राजनीति में मैं अकेला हूं। पार्टी मुझसे जो कहेगी, मैं जरूर करूंगा।’ बता दें …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने अपनी पत्नी सोनिया सिंह और उनके चुनाव लड़ने की अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘राजनीति में मैं अकेला हूं। पार्टी मुझसे जो कहेगी, मैं जरूर करूंगा।’

बता दें कि आरपीएन सिंह आज मंगलवार को कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ का भाजपा में शामिल हो गए। यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस मौके पर मौजूद रहे।

गौरतलब है कि आरपीएन सिंह कांग्रेस से इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर पहुचं गए थे। जहां उन्हें भाजपा यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने के बाद आरपीएन सिंह ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ प्रदानमंत्री मोदी, अमित शाह का धन्यवाद किया।

जानिए कौन हैं आरपीएन सिंह?

  1. – स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ पडरौना से चुनाव लड़ सकते हैं
  2. – पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद हैं
  3. – करीब 4 दशक से राजनीति में सक्रिय हैं
  4. – 3 बार विधायक और 1 बार सांसद रहे
  5. – यूपीए 2 में गृह राज्यमंत्री रहे
  6. – यूपी के कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं
  7. – झारखंड में कांग्रेस के प्रभारी
  8. – यूपी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं
  9. – पूर्व सांसद सीपीएन सिंह के बेटे हैं
  10. – 2009 में कुशीनगर से सांसद बने
  11. – 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव हार गए थे
  12. – कांग्रेस ने यूपी के पहले चरण में प्रचार के लिए स्टार प्रचारक घोषित किया था।

 

यह भी पढ़ें:-मतदाता दिवस पर हुए सर्वेक्षण में बात आई सामने इतने प्रतिशत भारतीय चाहते हैं, भारत में मतदान हो अनिवार्य

संबंधित समाचार