यूपी चुनाव: आरपीएन सिंह के पडरौना सीट से चुनाव लड़ने के दावों पर जानिए क्या बोले स्वामी प्रसाद…
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता आरपीएन सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। आरपीएन सिंह दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता उन्होंने मंगलवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा भेजा था। वहीं खबर है कि भाजपा …
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता आरपीएन सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। आरपीएन सिंह दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता उन्होंने मंगलवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा भेजा था। वहीं खबर है कि भाजपा में शामिल होने के बाद आरपीएन सिंह को पार्टी सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनावी जंग में उतार सकते हैं।
वहीं आरपीएन सिंह के अपने खिलाफ चुनाव लड़ने की खबरों पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा ‘मेरा एक छोटा सा कार्यकर्ता भी उन्हें हराने की क्षमता रखता है।’ माना जा रहा है कि आरपीएन, कुशीनगर स्थित पडरौना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। पडरौना सीट से फिलहाल,स्वामी ही विधायक हैं।
वहीं दूसरी तरफ भाजपा में शामिल होने के पहले आरपीएन सिंह ने कहा- ‘आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं। जय हिंद…
यह भी पढ़ें:-Women Asia Cup : गुरजीत कौर की हैट्रिक, सिंगापुर को हराकर महिला एशिया कप हॉकी के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
एक अन्य ट्वीट में पूर्व सांसद ने कहा – ‘यह मेरे लिए एक नई शुरुआत है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के दूरदर्शी और नेतृ्त्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान के लिए तत्पर हूं।’
यह भी पढ़ें:-पहली विधानसभा में आठ विधायकों ने रायबरेली की थी नुमाइंदगी, कांग्रेस और भारतीय जनसंघ के बीच हुआ था मुकाबला
