कांग्रेस ने किया एम.बी. पाटिल को कर्नाटक इकाई की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त

कांग्रेस ने किया एम.बी. पाटिल को कर्नाटक इकाई की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अपनी कर्नाटक इकाई के वरिष्ठ नेता एमबी पाटिल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से मंगलवार को जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पाटिल को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव अभियान समिति …

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अपनी कर्नाटक इकाई के वरिष्ठ नेता एमबी पाटिल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से मंगलवार को जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पाटिल को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त करने संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। पाटिल कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में शुमार किए जाते हैं। वह राज्य के गृह मंत्री और जल संसाधन मंत्री भी रह चुके हैं। डीके शिवकुमार कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। राज्य में अगले साल मई में विधानसभा चुनाव होना है।

ये भी पढ़े-

Republic Day: गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान हॉटस्पॉट्स पर ये खास सिस्टम रखेगा निगरानी