बरेली: कंप्यूटर से भी तेज चलता है भैया राम मौर्य का दिमाग

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। ‘भैया राम मौर्य’ यह नाम आप यू ट्यूब या गूगल पर डालेंगे तो कई वीडियो खुलकर सामने आ जाएंगी। इसके बाद आपको एक किशोर जिन सवालों के जवाब देता दिखाई देगा उन्हें सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। इनमें से हर एक वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। अपनी …

बरेली,अमृत विचार। ‘भैया राम मौर्य’ यह नाम आप यू ट्यूब या गूगल पर डालेंगे तो कई वीडियो खुलकर सामने आ जाएंगी। इसके बाद आपको एक किशोर जिन सवालों के जवाब देता दिखाई देगा उन्हें सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। इनमें से हर एक वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। अपनी धुन में रहने वाले भैया राम मौर्य सोमवार को किसी तरह बरेली पहुंच गए। जंक्शन के पास लोगों ने उन्हे टहलता देखा तो झट से पहचान लिया। फिर क्या था जंक्शन के सर्क्युलेटिंग एरिया में लोगों की भीड़ जमा हो गई उनको पहचानने वाले लोग एक के बाद एक सवाल करने लगे।

आंबेडकर नगर निवासी भैया राम मौर्य की खासियत यह है कि वह साल 2010 के बाद से आने वाले किसी भी वर्ष के किसी भी महीने की किसी भी तारीख को पड़ने वाले दिन की जानकारी बिना किसी कैलेंडर की मदद से पलक झपकते ही बता देते हैं। मसलन भैया राम से अगर पूछा जाए कि साल 2014 के जनवरी महीने की 1 तारीख को क्या दिन था तो वह झट से बता देंगे बुधवार।

आपको इसके लिए आपको कैलेंडर देखना पड़ सकता है मगर भैया राम मौर्य यह सबकुछ चंद सेकेंड में बता देते हैं। इसके अलावा उन्हे 60 तक पहाड़े भी याद हैं। उन्होनें जंक्शन के बाहर जमा लोगों के कहने पर 32 का पहाड़ा भी सुनाया। न सिर्फ सीधे क्रम में बल्कि उन्होनें उल्टे क्रम में भी पहाड़ा सुनाया। लोग उनके दिमाग की तुलना कंप्यूटर तक से करते हैं।

कुछ लोगों का मानना है कि उनका गणित शानदार है और अगर मौका मिले तो देश के लिए वह बहुत कुछ कर सकते हैं। भैयाराम मौर्य ने बताया कि उन्होनें गांव में पांचवी तक पढ़ाई की है और आगे भी पढ़ाई करना चाहते हैं। घर में पिता अच्छे लाल मौर्य और माता सुमित्रा देवी हैं। उन्होनें बताया कि वह ट्रेन से बरेली आए कोई सवारी मिलेगी तो चले जाएंगे।

ये भी पढ़े-

बरेली: वीडियो सर्विलांस से लैस पूर्वोत्तर रेलवे के 16 स्टेशन

संबंधित समाचार