अमेठी की तरह रायबरेली की राजनीति में भी बढ़ा स्मृति ईरानी का दखल
रायबरेली। अमेठी के साथ रायबरेली में भी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की प्रतिष्ठा लगी हुई है। असल में केंद्रीय मंत्री दोनों जिलों की दिशा (जिला विकास एवं अनुश्रवण समन्वय समिति) की अध्यक्ष हैं और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी से सीधी टक्कर लेती रही हैं। ऐसे में रायबरेली की छह विधानसभाओं में भाजपा …
रायबरेली। अमेठी के साथ रायबरेली में भी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की प्रतिष्ठा लगी हुई है। असल में केंद्रीय मंत्री दोनों जिलों की दिशा (जिला विकास एवं अनुश्रवण समन्वय समिति) की अध्यक्ष हैं और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी से सीधी टक्कर लेती रही हैं। ऐसे में रायबरेली की छह विधानसभाओं में भाजपा के प्रत्याशी तो चुनाव लड़ेगें वहीं स्मृति ईरानी की रणनीति भी मुकाबले को रोचक बनाएगी।
असल में स्मृति ईरानी अमेठी संसदीय क्षेत्र में आने वाले सलोन विधान सभा क्षेत्र के रास्ते रायबरेली की राजनीति में भी अपनी दखल बढ़ा रही हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में कमल खिलाने के बाद अब वह उनकी मां व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के गढ़ में भी भाजपा का भगवा फहराने में जुटी हुई हैं। यही कारण है कि चुनाव से पूर्व वह न केवल दिशा की अध्यक्ष बनी बल्कि रायबरेली में चार बार दौरा लगा चुकी हैं। स्मृति इरानी के बल पर भाजपा दोनों जिलों की दसों सीटों पर कमल खिलाने के लिए पूरी ताकत से लगी हुई है।
अमेठी और रायबरेली के बीच बना है सामन्जस्य
अमेठी जिले के साथ वह रायबरेली जिले में भी जिला विकास एवं अनुश्रवण समन्वय समिति (दिशा) की अध्यक्ष अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हैं। जबकि रायबरेली सांसद कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं। दिशा का अध्यक्ष होने के कारण स्मृति का अमेठी के साथ रायबरेली जिले के अधिकारियों के
साथ ही जुड़ाव बना हुआ है। वहीं सांसद होने के बाद भी सोनिया गांधी रायबरेली से दूरी बनाए हुए हैं।
सभी दसों सीटों को जीतने की तैयारी
2017 में हुए चुनाव में कांग्रेस के टिकट से सदर और हरचंदपुर के विधायक अब भाजपा में हैं। यह रायबरेली में भाजपा की सबसे बढ़ी बढ़त है। वहीं कांग्रेस पहली बार बिना किसी विधायक के चुनाव में उतर रही है। केंद्रीय मंत्री का जिस तरह रायबरेली की राजनीति में दखल बढ़ा है उससे विधानसभा का चुनाव रोचक होने की पूरी उम्मीद है।
पढ़ें- रायबरेली: बीडीओ के सामने ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान में हुई मारपीट, जानें पूरा मामला…
