लखनऊ: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वह दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता लेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रह सकते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों पर …

लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वह दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता लेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रह सकते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों पर आरपीएन सिंह की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। बताते चले कि दिसंबर माह भी इस तरह खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

सौम्य राजनेता माने जाते हैं आरपीएन सिंह…

बेहद सौम्य राजनेता माने जाने वाले आरपीएन का जन्म पड़रौना राजपरिवार में 25 अप्रैल 1964 में हुआ. पड़रौना उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों की सीमा पर स्थित एक कस्बा है, जिसे अब देवरिया जिले से अलग कर कुशीनगर नाम से अलग जिला बना दिया गया। वह कांग्रेस के चहेते नेताओं में से एक माने जाते हैं।

उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव 1996 में लड़ा था लेकिन बीजेपी के रामनगीना मिश्रा से उन्हें हार मिली थी, वह कांग्रेस की राष्ट्रीय टीम का भी हिस्सा रहे हैं। जब 2009 में उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव जीता तब वह मनमोहन सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया था। वह पेट्रोलियम, राजमार्ग और भूतल परिवहन मंत्री भी रहे हैं। उन्हें कांग्रेस ने झारखंड का प्रदेश प्रभारी भी बनाया।

लखनऊ: सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप, पीवी सिंधु समेत ये खिलाड़ी पहुंचे अंतिम आठ में…

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप एचएसबीसी वर्ल्ड टुअर सुपर 300 में अपना विजय अभियान जारी रखा और अमेरिका की लॉरेन लैम को सीधे गेम में मात देकर अंतिम आठ में स्थान सुरक्षित कर लिया।

चैंपियशिप में तीसरे दिन आज महिला एकल में भारत की शीर्ष वरीय आकर्षी कश्यप ने भी जीत से क्वार्टर फाइनल में इंट्री कर ली। दूसरी ओर पुरष एकल में… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/lucknow-syed-modi-badminton-championship-pv-sindhu-these-players-reached-the-last-eight/

संबंधित समाचार