सपा ने कयासों को दिया विराम, मैनपुरी की इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश!

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी का चुनाव इस बार रोचक है, रोमांचक है। पहली बार यूपी चुनाव में जनता को इतना आनंद आ रहा है। वहीं यूपी चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। ये सीट सपा की परंपरागत …

लखनऊ। यूपी का चुनाव इस बार रोचक है, रोमांचक है। पहली बार यूपी चुनाव में जनता को इतना आनंद आ रहा है। वहीं यूपी चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। ये सीट सपा की परंपरागत सीट मानी जाती है।

सपा ने कयासों पर लगाया विराम, आधिकारिक घोषणा बाकी…

बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के क्रमश: गोरखपुर की सदर और प्रयागराज की सिराथु सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद सभी की निगाहें सपा प्रमुख की तरफ चली गई थीं। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि अखिलेश आजमगढ़ की किसी सीट से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद सपा ने सारे कयासों पर पानी फेर दिया है।

गौरतलब है कि मैनपुरी की करहल सीट समाजवादी पार्टी की पुरानी और पुख्ता सीट है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी पिछले तीस साल से चुनाव नहीं हारी है। 2017 में मोदी और योगी की लहर के बावजूद सपा यहां से चुनाव नहीं हारी थी और समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सोबरन सिंह को कुल 50 फीसदी वोट मिले थे। हालांकि पार्टी ने अभी आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की है।

विदित हो कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव इसी सीट के जैन इंटर कालेज से पढ़े थे। वो यहां पर बाद में शिक्षक भी रहे। करहल सीट से सपा संरक्षक का गांव मात्र पांच किलोमीटर दूर है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी का सात बार कब्जा रहा है।

ये भी पढ़ें: रुद्रपुर: तीन देशों की मुद्रा के साथ 8.38 लाख रुपये बरामद, सीज की रकम

संबंधित समाचार