बरेली: सपा में फ्री बिजली के फार्म भरना शुरू

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री देने की समाजवादी पार्टी की घोषणा के लिए जनता से फार्म भरवाना शुरू कर दिया है। इसके लिए लखनऊ से आए लिंक को महानगर अध्यक्ष के पास भेजा गया। इसके बाद उन्होंने महानगर इकाई के पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर फार्म भरवाने …

बरेली, अमृत विचार। सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री देने की समाजवादी पार्टी की घोषणा के लिए जनता से फार्म भरवाना शुरू कर दिया है। इसके लिए लखनऊ से आए लिंक को महानगर अध्यक्ष के पास भेजा गया। इसके बाद उन्होंने महानगर इकाई के पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर फार्म भरवाने की बात कही है।

पार्टी के चुनावी दावे को कितने लोग स्वीकार करते हैं इसका पता तो बाद में चलेगा लेकिन पहले आनलाइन फार्म भरवाया जा रहा है। लिंक ही आनलाइन फार्म है। इसमें यह दर्ज करना होगा कि बिजली का बिल किसके नाम आ रहा है। परिवार में सदस्यों की संख्या कितनी है। इस तरह की सूचनाएं भरकर जनता सपा सदस्यों को लिंक वापस करेगी। इससे यह तय होगा कि शहर में कितने लोग 300 यूनिट फ्री बिजली चाहते हैं। इनका डेटा सपा कार्यालय में रखा जाएगा और जब प्रदेश में अखिलेश यादव की सपा सरकार बनेगी तब इन्हीं फार्म भरने वालों को फ्री बिजली देने का वायदा सरकार पूरा करेगी।

महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी बताते हैं कि लखनऊ मुख्यालय से लिंक आया है। इसे महानगर कमेटी के सदस्यों को फारवर्ड कर दिया गया है। साथ ही उन्हें बता दिया गया है कि किस तरह यह काम करता है। यह लिंक एक फार्म है। इसे आनलाइन ही भरना है। इसे भरवाने के लिए पदाधिकारियों को लगाया गया है। इसके अलावा चुनाव प्रचार के लिए डिजिटल प्रभारी भी बिजली फार्म को भरवाने में मदद करेंगे। बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लिंक शेयर करने के निर्देश महानगर कमेटी और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को दिए हैं।

संबंधित समाचार