महाराष्ट्र: मुंबई और पुणे में काफी संख्या में पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में, आंकड़ों ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसमें काफी संख्या में पुलिसकर्मी भी कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैं। मुंबई और पुणे में काफी संख्या में पुलिसकर्मी संक्रमित हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कल पुणे शहर में 21 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। …

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसमें काफी संख्या में पुलिसकर्मी भी कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैं। मुंबई और पुणे में काफी संख्या में पुलिसकर्मी संक्रमित हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कल पुणे शहर में 21 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

जिससे शहर में कोरोना से संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 504 हो गई है। वहीं अगर मुंबई की बात करें तो मुंबई में भी पुलिसकर्मियों के लगातार संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। मुंबई में पिछले 24 घंटों में 28 पुलिसकर्मियों की करोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुंबई पुलिस ने बताया है कि अब तक कुल 10,666 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं और कुल 127 पुलिसकर्मियों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो चुकी है।

 

संबंधित समाचार