भगवंत मान होंगे पंजाब आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा, अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

 नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि भगवंत मान को आप पार्टी का सीएम पद का उम्मीदवार चुना गया है। कुछ देर में पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेंगे। केजरीवाल ने 13 जनवरी …

 नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि भगवंत मान को आप पार्टी का सीएम पद का उम्मीदवार चुना गया है।

कुछ देर में पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेंगे। केजरीवाल ने 13 जनवरी को पंजाब की जनता से मुख्यमंत्री पद के लिए अपने पसंदीदा उम्मीदवार का नाम बताने की अपील की थी।

इस बाबत उन्होंने एक मोबाइल नंबर भी जारी किया था। केजरीवाल ने तब कहा था कि वह ‘आप’ सांसद भगवंत सिंह मान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करना चाहते थे, लेकिन मान ने यह फैसला पंजाब की जनता पर छोड़ने पर जोर दिया।

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने जून 2021 में कहा था कि 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का मुख्यमंत्री पद का दावेदार सिख समुदाय से होगा और पूरे पंजाब को पार्टी के चयन पर नाज होगा। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर मतदान 14 फरवरी को होगा। वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी।

इसे भी पढ़े-

गणतंत्र दिवस पर आसमान में राफेल और जगुआर समेत 75 लड़ाकू विमान भरेंगे उड़ान…

संबंधित समाचार