मिशन 2022: कांग्रेस और सपा के पूर्व विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायकों समेत पांच नेताओं ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस, सपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेताओं को भाजपा में शामिल कराया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में कांग्रेस के …

लखनऊ। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायकों समेत पांच नेताओं ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस, सपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेताओं को भाजपा में शामिल कराया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह, झांसी में मऊरानीपुर की पूर्व सपा विधायक रश्मि आर्या शामिल हैं।

इनके अलावा बसपा सरकार में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे ब्रजमोहन सिंह कुशवाहा, जनवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र चौहान और फर्रुखाबाद में कायमगंज सीट पर सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी डा सुरभि ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मौर्य ने कहा कि नये सदस्यों के शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी और पार्टी सबका साथ सबका विश्वास के संकल्प के साथ फिर से प्रदेश में सरकार बनायेगी।

बागपत में राजनीतिक दलों ने नहीं जताया आधी आबादी पर भरोसा

बागपत। महिलाओं के उत्थान के लिए बढ़ चढ़ कर बातें करने वाले राजनीतिक दल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत में विधानसभा का टिकट देने के मामले में कदम पीछे करते रहे हैं। बागपत में लगभग सभी प्रमुख पार्टियां महिलाओं को प्रत्याशी बनाने से हिचकती रही हैं। हालांकि यहां की महिलाओं ने मौका मिलने पर अपनी राजनीतिक परिपक्वता का इजहार चुनाव जीत कर किया है। यहां दो बार महिलाएं चुनावी मैदान में उतारी गयी और पहली ही बार में वे विधायक भी बनीं।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: बागपत में राजनीतिक दलों ने नहीं जताया आधी आबादी पर भरोसा

संबंधित समाचार