भारतीय और रूसी नौसेना ने अरब सागर में किया ‘पासिंग एक्सरसाइज’

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और रूस की नौसेनाओं ने अरब सागर में ‘पासिंग एक्सरसाइज’ किया है। भारतीय नौसेना ने रविवार को यह जानकारी दी। ‘पासिंग एक्सरसाइज’ दो नौसेनाएं युद्ध या मानवीय संकट के दौरान संचार और सहयोग सुनिश्चित करने के लिए करती हैं। भारतीय नौसेना ने बताया कि शुक्रवार को हुए इस अभ्यास में भारतीय नौसेना …

नई दिल्ली। भारत और रूस की नौसेनाओं ने अरब सागर में ‘पासिंग एक्सरसाइज’ किया है। भारतीय नौसेना ने रविवार को यह जानकारी दी। ‘पासिंग एक्सरसाइज’ दो नौसेनाएं युद्ध या मानवीय संकट के दौरान संचार और सहयोग सुनिश्चित करने के लिए करती हैं।

भारतीय नौसेना ने बताया कि शुक्रवार को हुए इस अभ्यास में भारतीय नौसेना की देश में ही डिजाइन और निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनस कोच्चि और रूसी नौसेना के विध्वंसक एडमिरल ट्रिब्यूट ने हिस्सा लिया।

बयान में कहा गया है कि इस अभ्यास के दौरान दोनों नौसेनाओं ने सामंजस्य और पारस्परिकता का प्रदर्शन किया, जिनमें सामरिक युद्धाभ्यास, एक दूसरे के पोत से हेलीकॉप्टर का परिचालन, अभियान और पोत के संचालन की निपुणता शामिल है।

ये भी पढ़े-

144 साल पुराने हैदराबाद के सिकंदराबाद क्लब में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

संबंधित समाचार