यूपी चुनाव 2022: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों सूची, सीएम योगी गोरखपुर शहर से व केशव मौर्य सिराथू सीट से लड़ेंगे चुनाव, देखें लिस्ट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कर्मभूमि गोरखपुर की शहर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने सीएम योगी के नाम की घोषणा कर दी है। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज के सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं भगवान श्री कृष्ण की …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कर्मभूमि गोरखपुर की शहर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने सीएम योगी के नाम की घोषणा कर दी है। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज के सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा से उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा चुनाव लड़ेंगे।
यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए 107 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। शनिवार को दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया।
विधानसभा क्षेत्रवार पार्टी उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है..
गोरखपुर शहर—– योगी आदित्यनाथ
सिराथू—————केशव प्रसाद मौर्या
कैराना————– मृगांका सिंह
थानाभवन——— सुरेश राणा
शामली———— तेजेंद्र सिंह निर्वाल
बुढ़ाना————–उमेश मल्लिक
चरथवाल———- सपना कश्यप
पुरकाजी (अज)— प्रमोद उटवाल
मुजफ्फरनगर—– कपिलदेव अग्रवाल
खतौली————- विक्रम सैनी
मीरापुर————- प्रशांत गुर्जर
सिवालखास——– मनेंद्र पाल सिंह
सरधाना————- संगीत सोम
हस्तिनापुर(अज)—– दिनेश खटीक
किठौर—————–सत्यवीर त्यागी
मेरठ कैंट———– अमित अग्रवाल
मेरठ—————- कमल दत्त शर्मा
मेरठ दक्षिण——– सोमेंद्र तोमर
छपरौली————- सहेंद्र सिंह रमाला
बड़ौत—————- कृष्णपाल सिंह मलिक (केपी सिंह)
बागपत————- योगेश धामा
लोनी—————- नंदकिशोर गुर्जर
मुरादनगर———- अजीतपाल त्यागी
साहिबाबाद———- सुनील शर्मा
गाजियाबाद—— अतुल गर्ग
मोदीनगर——— डॉ रंजू सिवाच
धौलाना———— धर्मेश तोमर
हापुड़(अज) ——- विजय पाल आड़ती
गढ़मुक्तेश्वर——– हरेंद्र चौधरी तेवतिया
नोएडा————– पंकज सिंह
दादरी———— तेजपाल सिंह नागर
जेवर————– धीरेंद्र सिंह
सिकंद्राबाद——– लक्ष्मीराज सिंह
बुलंदशहर——— प्रदीप चौधरी
स्याना———— देवेंद्र सिंह लोधी
अनुपशहर——– संजय शर्मा
डिबाई———– सीपी सिंह
शिकारपुर——– अनिल शर्मा
आपको बता दें यूपी में चुनाव की शुरुआत पश्चिमी यूपी से हो रही है, जहां किसान आंदोलन और सपा-आरएलडी गठबंधन के चलते चुनौती है। इतना ही नहीं, जिन 58 सीटों पर पहले चरण में वोट डाले जाएंगे, उनमें से 54 बीजेपी के विधायक हैं. ऐसे में बीजेपी के लिए पहला चरण सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर: सोपोर में लश्कर-ए-तैयबा आतंकियों के तीन मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद
