राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में काम करेंगे वरुण धवन
मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरूण धवन फिल्मकार राजकुमार हिरानी की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। राजकुमार हिरानी की आने वाली फिल्म में वरुण धवन अलग अंदाज में फैंस के सामने आएंगे। View this post on Instagram A post shared by VarunDhawan (@varundvn) बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम …
मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरूण धवन फिल्मकार राजकुमार हिरानी की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। राजकुमार हिरानी की आने वाली फिल्म में वरुण धवन अलग अंदाज में फैंस के सामने आएंगे।
बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम ‘मेड इन इंडिया होगा’। यह फिल्म रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को राजकुमार हिरानी के सहायक करन नरवेकर निर्देशित करेंगे।
वहीं इसकी कहानी पर राजकुमार के साथ नीरज शर्मा काम कर रहे हैं। फिल्म के इस साल के अंत तक फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।
सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे ये सुपरस्टार
बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रौशन फिल्म टाइगर 3 में काम करते नजर आ सकते हैं। यश राज बैनर तले बन रही फिल्म ‘टाइगर 3’ में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की मुख्य भूमिका है। टाइगर 3 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक था टाइगर’ की तीसरी कड़ी है। कहा जा रहा है कि टाइगर 3 को मेकर्स रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की तर्ज पर बड़ा करने की कोशिश में है। टाइगर 3 में सलमान खान एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगे।
बताया जा रहा है शाहरुख खान की एंट्री टाइगर3 में होगी। फिल्म टाइगर3 में सलमान खान और शाहरुख खान के साथ-साथ मेकर्स सिल्वर स्क्रीन पर ऋतिक रौशन को भी लाने की तैयारी में है। यदि सबकुछ सही रहा तब शाहरूख और ऋतिक, टाइगर3 में कैमियो करते नजर आ सकते हैं।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे ये सुपरस्टार
