UP Election 2022: विधायक विनय शाक्य ने भी दिया बीजेपी से इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल शुरू हो गई है। जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहा नेताओं के दलबदल शुरू हो गए हैं। बीते दो दिनों से जहां बीजेपी से 7 विधायकों ने पार्टी छोड़ी वहीं अब खबरें आ रही हैं कि औरया से बिधूना विधायक विनय शाक्य ने पार्टी के प्राथमिक …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल शुरू हो गई है। जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहा नेताओं के दलबदल शुरू हो गए हैं। बीते दो दिनों से जहां बीजेपी से 7 विधायकों ने पार्टी छोड़ी वहीं अब खबरें आ रही हैं कि औरया से बिधूना विधायक विनय शाक्य ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

बुधवार को ही विनय शाक्य ने भाजपा से जाने का ऐलान किया था। विधायक ने कहा कि स्वामी प्रसाद जहां कहेंगे वहां जाएंगे।

विनय शाक्य ने यूपी बीजेपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह को भेजे इस्तीफे में कहा है कि भाजपा सरकार द्वारा 5 वर्ष के कार्यकाल में दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं व जनप्रतिनिधियों को कोई तवज्जो नहीं दी गई और ना उन्हें उचित सम्मान दिया गया।

पढ़ें- UP Election 2022: आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने लौटाया सरकार से मिला आवास और सिक्योरिटी, छोड़ सकते हैं BJP

बिधूना सीट से विनय शाक्य दो बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2012 में एमलएसी रहते हुए विनय ने अपने भाई देवेश शाक्य को चुनाव लड़वाया था। हलांकि देवेश चुनाव नहीं जीते। इधर उनकी पुत्री रिया अब विधायक पिता की विरासत संभालने में जुटी थी। बेटी भाजपा से ही चुनाव लड़ना चाहती है।

वीडियो में विधायक की पुत्री रिया ने बताया कि उनके पिता विनय शाक्य दो वर्ष से ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से जूझ रहे है। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं, सोचने समझने की शक्ति भी कम हो गई है। ऐसी हालात में घर वालों को बिना बताए चाचा और दादी उन्हें कहीं लेकर चले गए।

रिया ने प्रदेश सरकार से उनका पता लगवाए जाने और परिवार के लोगों से मिलाए जाने की भी गुहार लगाई है। वहीं विधायक के भाई देवेश शाक्य ने बताया कि वायरल वीडियो एक राजनीति स्टंट है। विधायक विनय शाक्य उनके सगे भाई हैं और मां भी उनके साथ ही है।

संबंधित समाचार