अखिलेश की झूठ और फरेब की राजनीति जनता के सामने: स्वतंत्र देव सिंह
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की झूठ की राजनीति जनता के सामने खुल कर आ गयी है। उन्होंने रविवार को एक बयान में कहा कि सपा कब तक जनता को झूठ और फरेब परोसेगी। कोरोना काल में जनता को तिलांजलि देकर अखिलेश ने बता दिया है …
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की झूठ की राजनीति जनता के सामने खुल कर आ गयी है। उन्होंने रविवार को एक बयान में कहा कि सपा कब तक जनता को झूठ और फरेब परोसेगी। कोरोना काल में जनता को तिलांजलि देकर अखिलेश ने बता दिया है कि वह सत्ता के आगे जनता को कुछ नही समझते हैं।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा अखिलेश सत्ता में जिन्ना की मूर्ति लगाने, सरदार पटेल की मूर्ति हटाने, राम मंदिर पर बुलडोजर चलाने, नियुक्ति के लिए दुकान खोलने, बहन, बेटियों को फिर से असुरक्षित करने, माफिया, गुंडो को सरंक्षण देने के लिए आना चाहते हैं। जनता उन्हें देख-परख चुकी है और योगी का सुशासन भी देख चुकी है। इसमे कोई शक नही है कि भाजपा 300 से अधिक सीटों के साथ फिर से जीत कर आयेगी।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: बारिश ने राजधानी में बढ़ाई ठंड, अभी नहीं मिलेगी सर्दी से राहत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से मिले असीम अरुण
लखनऊ। आईपीएस असीम अरुण ने रविवार सुबह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह के आवास पर पहुंच कर उनसे मुलाकात की। मुलाकात के बाद असीम ने प्रदेश अध्यक्ष से आशीर्वाद लिया है। असीम अरुण ने एक दिन पहले ही ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कहने पर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा उनको कन्नौज सदर सीट से चुनाव लड़ा सकती है।
यह भी पढ़ें:-कोरोना में लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित न हो, इसलिए दिल्ली सरकार कम से कम प्रतिबंध लगाने की कर रही कोशिश
