मुरादाबाद: तेज रफ्तार डंपर ने टाटा मैजिक में मारी टक्कर, तीन लोग घायल
मुरादाबाद। शनिवार सुबह मूंढापांडे थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। हादसे में टाटा मैजिक सवार तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कटघर थाना क्षेत्र के बरवाला मजरा निवासी 60 वर्षीय अनवार तांगा चलाते हैं। शनिवार सुबह वह टाटा …
मुरादाबाद। शनिवार सुबह मूंढापांडे थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। हादसे में टाटा मैजिक सवार तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कटघर थाना क्षेत्र के बरवाला मजरा निवासी 60 वर्षीय अनवार तांगा चलाते हैं। शनिवार सुबह वह टाटा मैजिक में सवार होकर मूंढापांडे थाना क्षेत्र से अपने घर लौट रहे थे। जीरो पॉइंट पर तेज रफ्तार डंपर ने टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। हादसे में टाटा मैजिक सवाल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंचे पीआरवी 233 ने घायल अनवार को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पीआरवी कमांडर देवेंद्र ने बताया कि मामूली रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को राहगीरों ने उनके पहुंचने से पहले ही सीएससी मुंडापांडे में भर्ती करा दिया था।
