बरेली: नाबालिग बेटी की शादी रुकवाने एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पति से अलग रह रही महिला ने बताया कि उसका पति उसकी नाबलिग बेटी की शादी पक्की कर चुका है। जिस लड़के से वह बेटी की शादी करना चाहता है वह लड़का उसके योग्य नहीं है। ऐसे में अगर शादी हो जाती है तो उसकी बेटी का जीवन बर्बाद हो जाएगा। महिला …

बरेली, अमृत विचार। पति से अलग रह रही महिला ने बताया कि उसका पति उसकी नाबलिग बेटी की शादी पक्की कर चुका है। जिस लड़के से वह बेटी की शादी करना चाहता है वह लड़का उसके योग्य नहीं है। ऐसे में अगर शादी हो जाती है तो उसकी बेटी का जीवन बर्बाद हो जाएगा। महिला ने एसएसपी से शादी रुकवाने की गुहार लगाई है।

पीलीभीत के बरखेड़ा की रहने वाली संतोष ने बताया कि 18 साल पहले उसकी शादी संजय नगर के रहने वाले पप्पू से हुई थी। 10 साल पहले उनका विवाद हुआ और उसके पति ने उन्हें घर से निकालकर छह साल की बेटी को अपने पास रख लिया और दूसरी शादी भी कर ली। महिला ने बताया कि अब उसकी बेटी 16 साल की हो गई है। उसका पति उसे बेटी से नहीं मिलने देता है। संतोष को पता चला है की पप्पू ने उसकी बेटी की शादी बदायूं के युवक के साथ तय कर दी है।

जबकि वह लड़का उनकी बेटी के लायक नहीं है। महिला ने विरोध किया तो पप्पू ने गाली गलौज करते हुए उसे भगा दिया। शुक्रवार को महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची और पुलिस से बेटी की शादी रोकने की मांग की है।

संबंधित समाचार