मिशन 2022: भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए प्रदेश भर में घूमेंगे किन्नर
लखनऊ। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताने और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए किन्नर सोनम के नेतृत्व में किन्रर रथ प्रदेश के सभी 75 जिलों और 403 विधान सभा क्षेत्रों में जाएगा। करीब 500 किन्नर सभी जिलों में जाकर राम जन्म की बधाइयां गाकर लोगों …
लखनऊ। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताने और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए किन्नर सोनम के नेतृत्व में किन्रर रथ प्रदेश के सभी 75 जिलों और 403 विधान सभा क्षेत्रों में जाएगा। करीब 500 किन्नर सभी जिलों में जाकर राम जन्म की बधाइयां गाकर लोगों को शगुन के तौर पर केसरिया चावल भी बाटेंगें। इस यात्रा को किन्नर कल्याण रथ यात्रा का नाम दिया गया है।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सोनम किन्नर के इस रथ को उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रथ को भाजपा प्रदेश कार्यालय से रवाना किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग के लिए काम करती है। किन्नर समाज के लिए हमारी सरकार ने किन्नर बोर्ड बनाया। जब मैं मेयर था, तब मैंने भी नगर निगम में इनके उत्थान के लिए एक व्यवस्था बनाई थी। आज भारत निर्वाचन ने भी इन को मताधिकार का अधिकार दिया हुआ है। किन्नर लोग दिल से आशीर्वाद देते हैं और वह फलीभूत भी होता है।
यह रथ यात्रा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। यात्राा के दौरान किन्नर घर-घर पहुंचकर लोगों के बीच भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे तथा केंद्र की योगी व प्रदेश की योगी सरकार की कल्याणकारी नीतियों से अवगत कराएंगे। किन्नर बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम किन्नर ने कहा कि प्रदेश में योगी की सरकार दोबारा बनेगी। किन्नर समाज में आज खुशी की लहर देखी गई। लोग नाचते-गाते ढोल नगाड़े के साथ किन्नर यात्रा के साथ जुड़े रहें है। सोनम ने कहा कि हर घर-घर जाएंगे और केसरिया चावल और हल्दी के साथ आशीर्वाद देंगे और बदले में वोट देने की अपील करेंगे।
बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से समय से पहले पूनम किन्नर को उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया। सोनम को राज्यमंत्री का दर्जा भी दिया गया है। इस मौके पर सोनम किन्नर ने कहा कि केसरिया चावल और दुआएं देकर भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किन्नर समाज को मजबूत करने के लिए योगी सरकार ने हर संभव प्रयास किया है।
हम लोग प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर भाजपा को 350 सीटों पर जीत दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि हम जहां-जहां पहुंच सकेंगे, वहां रथ लेकर जाएंगे। इसके अलावा हेलीकॉप्टर की मदद से भी किन्नर समाज प्रचार के अभियान में उतरेगा। राम बधाई गीत के जरिए हम हिंदू समाज में भारतीय जनता पार्टी को वोट देने के लिए जागृत करेंगे।
यह भी पढ़ें:-ब्राह्मणों को तिरस्कृत करने वाले अब उसके महत्व को जान रहे हैं : डॉ. दिनेश शर्मा
