बरेली: आखिरकार छिन गई मुख्य अभियंता की कुर्सी
बरेली, अमृत विचार। नगर निगम में एक पद पर दो मुख्य अभियंताओं की तैनाती को लेकर कई महीनों से चल रही खींचतान पर विराम लग गया है। शासन ने आखिरकार अधिशासी अभियंता से मुख्य अभियंता बने संजय चौहान का फिरोजाबाद में स्थानांतरण का दिया है। इस संबंध में विशेष सचिव संजय कुमार सिंह यादव ने …
बरेली, अमृत विचार। नगर निगम में एक पद पर दो मुख्य अभियंताओं की तैनाती को लेकर कई महीनों से चल रही खींचतान पर विराम लग गया है। शासन ने आखिरकार अधिशासी अभियंता से मुख्य अभियंता बने संजय चौहान का फिरोजाबाद में स्थानांतरण का दिया है। इस संबंध में विशेष सचिव संजय कुमार सिंह यादव ने शासनादेश भी कर दिया है। कुछ दिन पहले आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने इस मामले को लेकर शासन में लिखा-पढ़ी कर संजय चौहान को स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी।
नगर निगम में मुख्य अभियंता का एक ही पद है। इस पद पर बीके सिंह पहले से ही कार्यरत हैं लेकिन अधिशासी अभियंता संजय सिंह चौहान भी कुछ महीने पहले प्रोन्नत होने के बाद मुख्य अभियंता हो गए हैं। संजय सिंह चौहान की तैनाती को लेकर कई शिकायतें शासन तक पहुंची। कुछ दिन पहले आंवला के भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने शासन में संजय सिंह चौहान को निशाने पर लेते हुए उनके स्थानांतरण की पैरवी की थी।
हालांकि संजय चौहान का दावा था कि वे खुद भी अपना स्थानांतरण कहीं अन्यत्र कराने के लिए कई बार शासन को पत्र भेज चुके हैं। इस बीच शुक्रवार को विशेष सचिव संजय कुमार सिंह ने संजय चौहान की मुख्य अभियंता के तौर पर तैनाती फिरोजाबाद नगर निगम में कर दी है। मुख्य अभियंता संजय चौहान का कहना है कि शासनादेश का अनुपालन किया जा रहा है।
