शाहजहांपुर: पंजाब के सीएम के खिलाफ भाजपाइयों का फूटा गुस्सा, फूंका पुतला
शाहजहांपुर, अमृत विचार। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में सेंधमारी का असर शहर में भी दिखाई दिया। आक्रोशित भाजपाइयों ने बृहस्पतिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पुतले फूंके। भाजपाइयों ने चन्नी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति से पंजाब सरकार भंग करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में सेंधमारी का असर शहर में भी दिखाई दिया। आक्रोशित भाजपाइयों ने बृहस्पतिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पुतले फूंके। भाजपाइयों ने चन्नी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति से पंजाब सरकार भंग करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर अध्यक्ष नरेश कुमार भोजवाल के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला बनाकर खिरनीबाग चौराहा पर लेकर आए। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के काफिले को रोकने वाले घटनाक्रम की तीखे शब्दों में निंदा करते हुए आक्रोश जताया और पंजाब के मुख्यमंत्री की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
महानगर अध्यक्ष नरेश भोजवाल ने कहा कि इस घटना ने पूरे देश को हिला दिला दिया है, इससिए पंजाब सरकार बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन किया जाना चाहिए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पंजाब के सीएम के पुतले को आग के हवाले कर दिया और जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।
