आज का राशिफल। 06 जनवरी, 2022

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मेष आज धन संबंधित कार्य निर्विघ्न रूप से हो जाएंगे। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। कारोबार में प्रगति होने से मन उत्साहित रहेगा। अपने कर्तव्यों से पीछे न हटें। वृष आज कारोबार में नए अनुबन्ध होने की संभावना है। घरेलू विवादों को सुलझाने के अवसर …

मेष

आज धन संबंधित कार्य निर्विघ्न रूप से हो जाएंगे। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। कारोबार में प्रगति होने से मन उत्साहित रहेगा। अपने कर्तव्यों से पीछे न हटें।

वृष

आज कारोबार में नए अनुबन्ध होने की संभावना है। घरेलू विवादों को सुलझाने के अवसर मिलेंगे। नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो आज का दिन काफी अच्छा है। प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है।

मिथुन

आज उतावलेपन के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में विजय मिलने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय को लेकर यात्रा हो सकती है।

कर्क

आज आपको नया काम शुरू करने में कठिनाई होगी। घर का वातावरण अशान्ति युक्त होगा। किसी गम्भीर बीमारी से ग्रसित हैं तो आपको विशेष सावधानी रखनी चाहिए। बेवजह के मुद्दों पर राय देने से बचें। सरकारी कार्यों में बाधा आने की आशंका है।

सिंह

आज अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो उनसे अपने दिल की बात कहने के लिए दिन शुभ है। दैनिक व्यवसाय में आपकी आय में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्यों की बाधा दूर हो सकती है।

कन्या

आज आपको अचानक नकदी की आवश्यकता महसूस होगी। मित्रों से मदद लेनी पड़ सकती है। बॉस आपके ऊपर ज्यादा भरोसा नहीं कर रहे हैं। इसलिए अपने काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

तुला

आज बच्चों को करियर और विवाह सम्बन्धी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। गूढ़ विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। प्रेमी जन से मित्रतापूर्ण व्यवहार आपको मानसिक रूप से काफी मजबूत कर देगा। आप उनके साथ विवाह को लेकर योजना भी बना सकते हैं।

वृश्चिक

आज मौसम में बदलाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। जीवनसाथी के साथ आज समय अवश्य बिताएं। इससे आपको काफी लाभ होगा। दूसरों के भरोसे अपना काम न छोड़ें। पुरानी गलतियों का आपको पछतावा हो सकता है।

धनु

आज विरोधियों के विरुद्ध परिवार और मित्रों का समर्थन आपको प्रसन्न कर देगा। किसी रोमांचकारी अनुभव के साक्षी बन सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। सेहत को लेकर काफी संवेदनशील रहेंगे।

मकर

आज पुरुष जातक महिला मित्रों के प्रति आकर्षित रहेंगे। विधिक मामलों में आपको कुछ उलझनों का सामना करना पड़ेगा। भाषा की मर्यादा का ध्यान रखें। नए कार्यों को लेकर कुछ आशंकित रहेंगे। इसलिए मित्रों और शुभचिन्तकों से राय लेना न भूलें।

कुंभ

आज व्यवसाय में बड़ा धन लाभ हो सकता है। परिजनों को आज उपहार देने का विचार बनेगा। मनोरंजन में आपकी रुचि बढ़ेगी। लोग आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

मीन

आज आपके कोई योजना असफल हो सकती है। गले में संक्रमण होने की आशंका है। भीड़भाड़ में निकलने से बचें। जीवनसाथी के ऊपर किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। दूसरों की तुलना करने में अपनी योग्यता की अनदेखी न करें।